फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man Murder and pieces of dead body than thrown near commissioner residence in Kanpur

बर्बरता के हदें पार: एक बोरी में कमर से नीचे का हिस्सा, दूसरी में कमर से गर्दन तक, तीसरी में केवल सिर

Sun, 18 Jun 2023 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

कानपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस कमिश्नर आवास के पास तीन बोरियां मिली हैं। तीनों बोरियों में युवक का कटा हुआ शव मिला है। शव तीन से चार दिन पुराना है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक ने हरा लोवर और पूरी बाह की शर्ट पहन रखी थी।

विज्ञापन
young man Murder and pieces of dead body than thrown near commissioner residence in Kanpur
Kanpur Murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कानपुर से बर्बरता की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े किए गए। फिर टुकड़ों को पन्नी से पैक किया। इसके बाद शव के टुकड़े तीन बोरियों में भरकर फेंक दिया गया। ये बोरियां शनिवार सुबह पुलिस को गश्त के दौरान कर्नलगंज थानाक्षेत्र में पुलिस कमिश्नर आवास के पास लालइमली के पीछे पड़ी मिलीं। 
विज्ञापन


शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। युवक ने हरा लोवर और पूरी बाह की शर्ट पहन रखी थी। पुलिस के मुताबिक शव उठा न पाता, आशंका है कि इसी वजह से शव के टुकड़े कर अलग-अलग बोरियों में भरकर फेंके। एक बोरी में कमर से नीचे का भाग था, तो दूसरे में कमर से गर्दन तक। तीसरे बोरी में केवल सिर था। एसीपी अकमल खान ने बताया कि आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


रात दो बजे के बाद फेंका गया था युवक का शव
तीन बोरियों में मिला शव अपोलो अस्पताल वाली गली में रात दो बजे के बाद फेंका गया है। पुलिस व सफाई कर्मियों की एक टीम रात में यहां से निकली थी, तब कोई बोरी नहीं थी। सुबह गश्त के दौरान पुलिस को शव के टुकड़ों से भरी तीन बोरियां मिलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कर्नलगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रात लगभग 1:30 बजे सफाईकर्मियों की एक टीम गली से गुजरी थी। यह वह टीम है जो मेट्रो के लिए भी काम कर रही है। उस दौरान वहां पर कोई बोरी नहीं थी। 

इसके बाद रात दो बजे एक दरोगा और दो सिपाहियों की टीम भी निकली थी। तब भी बोरियां अपोलो वाली गली में मौजूद नहीं थी। एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने बताया इससे एक अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि बोरियों को यहां पर रात दो बजे के बाद हत्यारोपी ने रखा है।

 

सीसीटीवी के जरिये संदिग्ध वाहन की तलाश
इस मामले में पुलिस ने लाल इमली चौराहा, अपोलो हॉस्पिटल, हॉस्पिटल के सामने पेट्रोल पंप और ग्वालटोली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है। दो टीमों को इस काम में लगाया गया है। इन फुटेज के जरिये पुलिस उस संदिग्ध वाहन की तलाश कर रही है जिससे बोरियां लाकर अपोलो अस्पताल वाली गली में फेंकी गई होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed