{"_id":"620a8906a77e1562fc2283a9","slug":"young-man-hit-bottle-on-girl-s-head-for-protesting-against-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छेड़खानी के विरोध पर हैवान बना युवक, छात्रा के सिर पर मारी शराब की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छेड़खानी के विरोध पर हैवान बना युवक, छात्रा के सिर पर मारी शराब की बोतल
Mon, 14 Feb 2022 10:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:26 PM IST
सार
गोविंद नगर थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गोविंद नगर थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के गुजैनी में छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने बीकॉम छात्रा पर हमला कर दिया। गुस्साए युवक ने छात्रा के सिर पर शराब की बोतल से प्रहार किया। उसके सिर में 11 टांके लगे हैं। बीच बचाव करने पहुंचे एक युवक को भी पीट दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
प्राइवेट कर्मचारी की बेटी एक निजी कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि रविवार देर शाम वह गुजैनी चौराहे पर मोमोज पैक कराने गई थी। आरोप है कि वहां इलाके का दिप्पू साथियों संग नशेबाजी कर रहा था। उसको देखते ही अश्लील टिप्पणी करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए सिर पर शराब की बोतल मार दी। खून से लथपथ देख बीचबचाव करने पहुंचे मनोज विदवानी का भी सिर फोड़ दिया। आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी साथियों संग भाग निकला। परिजन छात्रा को निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन