{"_id":"64dc93004eaafa8ed00a0b5b","slug":"young-man-died-in-suspicious-condition-went-to-his-in-laws-house-to-see-off-his-wife-father-said-son-has-bee-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पत्नी को विदा कराने गया था ससुराल, पिता बोले- बेटे की हत्या हुई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पत्नी को विदा कराने गया था ससुराल, पिता बोले- बेटे की हत्या हुई है
Wed, 16 Aug 2023 02:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 16 Aug 2023 02:50 PM IST
सार
Hardoi News: थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे का कहना है कि शव पोम्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरदोई जिले के बघौली कस्बे में पत्नी को विदा कराने गए पति की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन इसकी लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी अखिलेश (26) खेती करता था। उसकी ससुराल पड़ोसी गांव महरी में है। महरी निवासी तुलसीराम की पुत्री सुनीता के साथ अखिलेश की शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से सुनीता मायके में थी। मंगलवार को अखिलेश उसे विदा कराने के लिए ससुराल गया था।
विज्ञापन
अखिलेश ने रात में ससुरालीजनों के साथ बैठकर खाना खाया और फिर कमरे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह जब अखिलेश कमरे से बाहर नहीं निकला, तो ससुरालीजनों ने उसे आवाज दी। जवाब न मिनले पर कमरे में जाकर देखा गया तो वहां उसका शव पड़ा था। अखिलेश के पिता हरीश्चंद्र का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन