फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man died due to current

करंट से युवक की जान गई

Sat, 19 Jun 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
young man died due to current
पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव में एक युवक की कूलर में उतरे करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 20 दिन पूर्व युवक की शादी हुई थी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गौरी गांव निवासी विवेक ने बताया कि घर में रखा कूलर शुक्रवार की भोर बंद हो गया। बिजली चली जाने पर उसका छोटा भाई विकास यादव (28) कूलर ठीक करने लगा। इसी दौरान लाइट आ गई जिससे कूलर में उतरे करंट की चपेट में विकास आ गया। जानकारी पर उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो सभी लोग मौके पर पहुंचे और तार हटाकर विकास को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां डॉ. राजवीर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि विकास की शादी 29 मई को पूनम के साथ हुई थी। सूचना गांव पहुंचते ही पिता विश्राम सिंह, मां शीला, पत्नी पूनम रो-रो कर बेहाल गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि घर में करंट लगने से युवक की मौत हुई है। सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed