{"_id":"6acb5e9ca3553de1c60393b3","slug":"young-man-commits-suicide-while-talking-to-his-wife-on-the-phone-in-rath-hamirpur-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'मरने के इतने तरीके हैं, फांसी से क्यों मरो, जहर खाओ?'; पत्नी ने ही युवक को खुदकुशी के लिए उकसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'मरने के इतने तरीके हैं, फांसी से क्यों मरो, जहर खाओ?'; पत्नी ने ही युवक को खुदकुशी के लिए उकसाया
Sun, 11 Oct 2026 03:46 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:46 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के दौरान युवक अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था। इसका ऑडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर के राठ में एक युवक ने पत्नी से फोन पर बात करते हुए फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में अब युवक और उसकी पत्नी की कॉल रिकार्डिंग वायरल है। इसमें युवक की पत्नी उसे मरने के अन्य तरीकों के बारे में बता रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करती है।
युवक की मां ने उसकी पत्नी सहित तीन के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है। लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार (25) ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी थी। शुक्रवार सुबह परिजनों को शव फंदे पर लटका मिला था।
युवक की मां रामबाई ने बेटे की मौत की वजह उसकी पत्नी व दो सालियों को बताया है। कहा कि 21 फरवरी को मध्य प्रदेश के हरपालपुर क्षेत्र के इमिलिया गांव की ज्योति से बेटे की शादी हुई थी। बहू दो बार ससुराल आई और चार माह से मायके में थी, जिससे बेटा परेशान रहता था।

Trending Videos
प्रदीप व ज्योति के बीच की कॉल रिकार्डिंग वायरल
आत्महत्या वाली रात प्रदीप व उसकी पत्नी ज्योति के बीच की कॉल रिकार्डिंग वायरल है। प्रदीप गले में फंदा डालकर पत्नी को फोटो भेजता है जिस पर वह कहती है कि क्या ड्रामा है यह, मरना है तो दवाई खाओ। कहती है कि यह फांसी का ड्रामा कर रहे तो फांसी तुम्हें बुला कर ही ले जाएगी।

प्रदीप कहता है कि जीना किसे है। ज्योति कहती है कि मरने के इतने तरीके हैं उनसे मरो, एक्सीडेंट हो जाओ, फांसी आदमी को बुलाती है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।