फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man attacked with sticks in mutual dispute, dies

Kanpur News: आपसी विवाद में युवक पर लाठियों से हमला, मौत

Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with sticks in mutual dispute, dies
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के नौबादपुर में बच्चों के खेलने के दौरान हुए विवाद ने एक नाबालिग ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर युवक पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा पुलिस बुलाई। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नौबादपुर निवासी सुमित (25) गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। वह गुरुवार को छुट्टी पर घर आया था। पिता गुलाब ने बताया कि शुक्रवार की शाम बेटा गांव के प्राथमिक स्कूल के पास दो लड़कों के साथ बैठा था। इसी दौरान खेलने को लेकर दोनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर एक ने अपने साथी के साथ मिलकर बेटे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। चीख पुकार सुन जब परिवार के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। गंभीर हालत में बेटे को पीएचसी राजपुर लेकर पहुंचे। यहां लाने पर डॉ. अरुणेंद्र प्रताप ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। युवक की मारपीट के दौरान मौत होने की जानकारी पर सट्टी थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पिता ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इधर बेटे की मौत पर मां मालती देवी, भाई राजकुमार, रोते बिलखते रहे। पिता ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले बेटे की शादी हुई थी। इधर पति की मौत पर पत्नी रचना का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed