{"_id":"6152be48ae69f466e82ba8c7","slug":"young-man-and-girl-commits-suicide-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मौसी और भांजे ने जहर खाकर दी जान, मौके पर मिली बोतल और पैकेट खोलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मौसी और भांजे ने जहर खाकर दी जान, मौके पर मिली बोतल और पैकेट खोलेगा राज
Tue, 28 Sep 2021 03:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Sep 2021 03:16 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में युवक-युवती के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में रिश्ते में मौसी और भांजे ने प्रेम-प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव धान के खेत किनारे पड़े मिले। ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाते समय मंगलवार सुबह दोनों को देखा तो होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। शादीशुदा प्रेमी (25) ललौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं 18 वर्षीय युवती थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
युवती रिश्ते में युवक की मौसी लगती है। ललौली से युवक सोमवार की शाम युवती के घर पहुंचा था। उसके बाद दोनों देर रात घर से निकल गए। दोनों के शव थरियांव थाना अंतर्गत बेंती गांव किनारे मिले।
विज्ञापन
युवती का शव खेत में पड़ा था। कुछ ही दूरी पर युवक धान के खेत भरे पानी में डूबा हुआ था। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि तड़पने पर युवक धान के खेत में पहुंच गया होगा। घटनास्थल पर एक पानी की बोतल और जहर के खाली पाउच बरामद हुए हैं।
पुलिस को मौके से एक मोबाइल भी मिला है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि दोनों के रिश्ते परिवारवालों को मंजूर नहीं रहे होंगे, तभी दोनों ने आत्महत्या की है। सीओ अनिल कुमार ने बताया मौके पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग का है।