फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yogi in Orai, Said Bundelkhand was handed over to criminals in the previous governments, targeted SP-Congress

उरई में योगी: बोले- पिछली सरकारों में बुंदेलखंड को अपराधियों के हवाले कर दिया था, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Wed, 15 May 2024 03:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 May 2024 03:35 PM IST
सार

Orai News: उरई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अब युवाओं को बुंदेलखंड से पलायन नहीं करना पड़ेगा, यह करिश्मा मोदी जी का है।

विज्ञापन
Yogi in Orai, Said Bundelkhand was handed over to criminals in the previous governments, targeted SP-Congress
उरई में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाजपा के प्रत्याशी भानू प्रताप वर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां राजकीय इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार आई है।

विज्ञापन

बुंदेलखंड चारों तरफ से योजनाओं से जुड़ चुका है, लेकिन पिछली सरकारों में अपराधियों के हवाले कर दिया गया था। लेकिन अब युवाओं को बुंदेलखंड से पलायन नहीं करना पड़ेगा, यह करिश्मा मोदी जी का है। 10 वर्ष के अंदर मोदी जी ने पूरे देश कायाकल्प कर दिया है।

विज्ञापन

पिछली सरकार में भूख से मर रहे थे, उन्हें इलाज नहीं मिल रहा था, लेकिन भाजपा में मोदी जी की सरकार आते ही सबके साथ और सबके विकास पर काम किया गया है। एक तरफ राम मंदिर को बचाने वाले खड़े हैं, और दूसरी तरफ उनके विरोधी अब आपको सोचना है कि आपको किसको सुना है।

रामभक्तों पर चलवाई थी गोली
कांग्रेस के समय में आतंकी विस्फोट होते थे, लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार आई सभी गतिविधियों को दूसरे देशों ने रोक दिया। क्योंकि हम हमले का मुंहतोड जवाब देते हैं। आपको याद रखना होगा कि जब रामभक्तों पर गोली चली थी, तब केंद्र में कांग्रेस की और प्रदेश में सपा की सरकार थी।

विज्ञापन

हमारा एटम बम फ्रिज में रखने के लिए नहीं
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान का राग अलाप के भारत को कितना कलंकित करेगी। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि हमारा एटम बम फ्रिज में रखने के लिए नहीं है।

बुंदेलखंड के उत्पादों को मिल रही पहचान
सीएम योगी ने आगे कहा कि बुंदेलखंड के एक-एक उत्पाद को पहचान मिल रही है। कालपी का कागज हो या जालौन का मटर। यह दुनिया में ह जगह छाता हुआ दिखाई दे रहा है। डिफेंस कॉरिडोर में बनने वाला हथियार भारत की सुरक्षा में अवैध दुर्गा बनकर खड़ा हुआ है।

आपके संकल्प को हमेशा पूरा करते रहेंगे
जब हम केंद्र में राज्य में नहीं थे, लेकिन जैसे ही आप लोगों ने आशीर्वाद दिया, तो हम आपके संकल्प को पूरा करने में जुड़ गए। हम आपको विश्वास दिलाना चाहते हैं कि 20 को दोबारा से भानु प्रताप वर्मा को अपना आशीर्वाद दें, जिससे हम आपके संकल्प को पूरा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed