फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yogi Governments promise made a deadly one and a half year old child

योगी सरकार की वादा खिलाफी डेढ़ साल के मासूम के लिए साबित हुई जानलेवा

Mon, 14 Aug 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
Yogi Governments promise made a deadly one and a half year old child
डेमो
यूपी विधानसभा चुनाव के समय पर भाजपा ने जनता से वादा किया था कि वह यदि सरकार में आती है तो प्रदेश को अन्ना जानवरों से मुक्ती दिला देगी। सरकार तो बन गई लेकिन सरकार का किया ये वादा पूरा न हो सका। अब यही अन्ना जानवर लोगों की आम जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। ये अन्ना जानवर कभी-कभी वाहन चालकों के सामने यमराज बनकर आ जाते हैं। 
विज्ञापन

 

Yogi Governments promise made a deadly one and a half year old child
सुअर के हमले से घायल बच्चे को लेकर जाती मां।  - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा शहर में आवारा जानवरों ने आम लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी है। अन्ना गायों के साथ अब सुअर भी जानलेवा हो गए हैं। ऐसी ही ताजी घटना में शनिवार को शाम करीब चार बजे हरदौल तलैया (मर्दन नाका) में सलीम अंसारी का डेढ़ वर्षीय पुत्र अयान अपनी चार वर्षीय बहन के साथ घर के नजदीक दुकान में कुछ सामान लेने जा रहा था।

तभी वहां आवारा घूम रहे सुअर ने अयान पर हमला कर दिया और उसे मुंह में टांग कर नजदीक कचरे के ढेर ले गया। वहां उसे नोचने और काटने लगा। इसी बीच कूड़ा फेंकने आए पड़ोसी फरीद ने देखा तो शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया और बच्चे के सुअर से बचाया। बच्चे के जिस्म में सुअर ने काट कर घाव कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Yogi Governments promise made a deadly one and a half year old child
डेमो
बालक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने चौकी में सूचना दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी प्रभारी पल्ला झाड़ कर चले गए। उधर, अस्पताल में डाक्टरों ने इलाज से पहले बच्चे को नहला-धुलाकर साफ करके लाने की बात कहकर लौटा दिया। पिता ने बताया कि मजबूरन प्राइवेट डाक्टर से घायल बच्चे का इलाज कराया गया है।

-पड़ोसियों ने बचाया, बच्चा गंभीर घायल
-पुलिस और अस्पताल से घायल बच्चे को लौटाया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed