{"_id":"6a0171d55a2cb1d1260111df","slug":"yogi-cabinet-farmer-s-son-becomes-minister-of-state-kailash-possesses-assets-worth-crores-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yogi Cabinet: किसान का बेटा बना राज्यमंत्री, इत्रनगरी में जश्न, कैलाश के पास करोड़ों की संपत्ति, पत्नी भी अमीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi Cabinet: किसान का बेटा बना राज्यमंत्री, इत्रनगरी में जश्न, कैलाश के पास करोड़ों की संपत्ति, पत्नी भी अमीर
Mon, 11 May 2026 11:44 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 11 May 2026 11:44 AM IST
सार
कैलाश राजपूत के राज्यमंत्री बनने पर इत्रनगरी में जश्न का माहौल है। तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यमंत्री कैलाश राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी के मंत्रिमंडल विस्तार में रविवार को तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तो पूरे इत्रनगरी जश्न का माहौल रहा। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया तो जगह-जगह मिठाई भी बांंटी गई। छिबरामऊ क्षेत्र के एक छोटे से गांव मेरापुर गढ़िया के मध्यमवर्गीय किसान परिवार में एक अगस्त 1959 को जन्मे कैलाश राजपूत का राजनीतिक सफर संघर्षों से भरा रहा है।
पेशे से वकील और किसान राजपूत ने कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। वकालत के दौरान ही वह जनसेवा से जुड़े और धीरे-धीरे क्षेत्रीय नेता के रूप में उभरे। कैलाश राजपूत की गिनती क्षेत्र के उन चुनिंदा नेताओं में होती है, जिनका अपने वोट बैंक पर मजबूत प्रभाव है।
कैलाश के पास करोड़ों की संपत्ति, पत्नी भी अमीर
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी बीच तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में हुए चुनाव में विधायक कैलाश राजपूत द्वारा नामांकन के दौरान सौंपा गया हलफनामा सामने आया है। इसके मुताबिक विधायक और उनके परिवार के पास करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति है, तो उन पर लाखों का कर्ज भी है। इसके अलावा, भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत छिबरामऊ की आवास विकास कॉलोनी के निवासी हैं। उनके आय का जरिया वकालत, कृषि और विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन है।
विज्ञापन
वर्ष 2020-21 में उनकी कुल वार्षिक आमदनी 5.60 लाख रुपये रही। विधायक के पास 39.46 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि पत्नी के नाम 12.65 लाख रुपये हैं। उनके तीन आश्रितों के पास भी 46 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास खुद की अर्जित की हुई 93.71 लाख रुपये की संपत्ति है। पत्नी के नाम 67.95 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी दर्ज है। साथ ही उनके पास 11 लाख रुपये मूल्य की अपनी एक चार पहिया गाड़ी व 80 ग्राम सोना है। वहीं, पत्नी के पास 150 ग्राम सोना व 250 ग्राम चांदी है। उनके नाम गाजियाबाद और तिर्वा में जमीन है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है। उनके पास नौ एकड़ खुद की जमीन है। उनकी पत्नी के नाम छिबरामऊ में एक प्लॉट है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। इसके अलावा पत्नी के नाम पर एक एकड़ जमीन भी दर्ज है। राज्यमंत्री पर 30 लाख रुपये का कर्ज भी है।