फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   yogi adityanath minister big raid here today

योगी के मंत्री ने मारा छापा, मचा हड़कंप, फिर ऐसे ली अफसरों की क्लास

Thu, 13 Apr 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath minister big raid here today
योगी की मंत्री की छापेमारी से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
योगी मंत्रीमंडल के मंत्रियों की छापेमारी लगातार जारी है। गुरुवार को इसी क्रम में फिर एक बड़ी छापेमारी की गई। जैसे ही छापा पड़ा हड़कंप मच गया। चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। जो अफसर जैसी हालत में थे मंत्री जी के पीछे-पीछे दौड़ने लगा।
विज्ञापन

 

 


 

yogi adityanath minister big raid here today
योगी मंत्रीमंडल के मंत्री अनिल गर्ग ने छापेमारी के बाद की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
यह नजारा था उरई की मंडी का। यहां पहुंचे रसद खाद्य मंत्री अनिल गर्ग ने गुरुवार को गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सिर्फ यही नहीं क्रय केंद्रों पर उन्होंने किसानों की समस्या भी सुनी साथ ही साथ समाधान का विश्वास भी दिलाया।

मदद मिलने की आशा में अन्नदाताओं ने मंत्री को अपनी समस्याएं बताई, कहा कि उपज के अनुसार क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं लिया जा रहा। मंत्री ने डीएम को निर्देश दिए और कहा खरीद केंद्रों पर गड़बड़ी पाई जाने पर दोषियों पर सीधा कार्रवाई की जायेगी, सावधान रहें।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

yogi adityanath minister big raid here today
योगी आदित्यनाथ के मंत्री के छापे के दौरान डीएम भी थी मौके पर - फोटो : अमर उजाला
जब तक मंत्री वहां मौजूद रहे अफसर उन्हें घेरे रहे और उनकी हां में हां मिलाते रहे। यह आलम देख किसानों के चेहरे पर जो चिंता के बादल थे वे साफ होते नजर आए। 

मंत्री बोले यहां पर किसानों को तंग कर दिया है। ऐसे में किसान व्यापारी को सस्ती दर पर गेहूं बेच रहा है। किसान साढ़े चौदह से रुपए क्विंटल गेहूं बेच रहे हैं जो व्यापारी आगे साढ़े सौलह सौ में बेच देते हैं।

सीधा-सीधा यहां भ्रष्टाचार हो रहा है। इसे रोकने के लिए हमने किसानों का यहां पंजीकरण करा दिया है। अब किसान के अलावा ये किसी और से गेहूं नहीं ले सकते। ऐसे में व्यापारी सस्ता गेंहू नहीं खरीद सकता। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed