योगी राज में 'यादवलैंड' की परियोजनाओं पर लगा ब्रेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह क्षेत्र इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद व कन्नौज आदि जिले आते हैं। यहां सत्ता बदलने का असर साफ दिख रहा है। इस इलाके की ज्यादातर परियोजनाओं पर ब्रेक लग गया है। कन्नौज परफ्यूम पार्क हो या फर्रुखाबाद का टेक्सटाइल पार्क अथवा औरैया में प्लास्टिक सिटी सभी के काम बंद हैं। करोड़ों की लागत वाली इन योजनाओं में आधे से अधिक धन खर्च हो चुका है लेकिन दूसरी किस्त पर ब्रेक लग गया। ऐसे में काम में लगे मजदूर घरों को लौट गए हैं तो ठेकेदार अफसरों से लेकर नेताओं तक के चक्कर काट रहे हैं। पेश है जिलेवार परियोजनाओं की पड़ताल करती रिपोर्ट...
सैफई में धन के आवंटन में देरी से अधूरा पर्यटन कांपलेक्स
सैफई में आधी अधूरी पड़ी सीवर लाइन
औरैया की प्लास्टिक सिटी का हाल
ठंडे बस्ते में कन्नौज का परफ्यूम पार्क
विधि विज्ञान प्रयोगशाला
राष्ट्रीय स्तर की मॉडल विधि विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास 22 सितंबर 2016 को हुआ था। इसे 18 माह में बनकर तैयार होना था। 8030.94 लाख रुपये की लागत से बन रही इस प्रयोगशाला को अभी तक मात्र 8 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए है। तीन माह से पैसा न मिलने पर काम ठप है। मजदूर घरों को लौट गए है। निर्माण इकाई कोम्ट कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हाशिमी का कहना है कि सितंबर 2016 में काम शुरू किया गया है। जो बजट मिला है। उसमे जी समेत तीन मंजिल तक का काम हुआ है। गेस्टहाउस पर काम होना है। तीन माह से बजट न मिलने पर काम बंद है।
फर्रुखाबाद में समय पूरा, ढाई घाट पर गंगा पुल अधूरा