{"_id":"59351eb64f1c1b34539c78a7","slug":"yogi-adityanath-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक समय वो भी था जब कदम-कदम पर था योगी आदित्यनाथ को अपनी जान का खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक समय वो भी था जब कदम-कदम पर था योगी आदित्यनाथ को अपनी जान का खतरा
Mon, 05 Jun 2017 08:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोगों ने अभी तक सीएम योगी आदित्यनाथ को मुखर अंदाज में ही अपनी बात रखते देखा होगा, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था कि सख्त लहजे वाले योगी को कदम-कदम पर जान का खतरा था। ये बात साल 2006 की है। 27 जनवरी को दो समुदायों में झड़प के बाद गोरखपुर में तनाव था। जिसके बाद भाजपा सांसद आदित्यनाथ पर बड़ा जानलेवा हमला हुआ था।
2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
इस हमले में वह बाल-बाल बच गये थे। ये हमला इतने बड़े लेवल पर था कि योगी के समर्थकों की सौ से ज्यादा गाड़ियों को हमलावरों ने घेर लिया और तोड़फोड़ कर लोगों को लहुलुहान कर दिया। इसी बीच जमकर फायरिंग हुई थी। भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ गोलियां भी बरसाईं थीं।
3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
बेबाक और कट्टर हिन्दूवादी छवि रखने वाले योगी आदित्यनाथ इस घटना के बाद लोकसभा में यूपी पुलिस की बर्बरता का वर्णन करते हुए रो पड़े थे। साल 2006 में लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखते हुए योगी फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि सपा सरकार उन्हें निशाने पर लेकर पुलिस के जरिए तंग करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार उनके खिलाफ षडयंत्र कर रही है और उन्हें जान का खतरा है। तब मुलायम सिंह यादव यूपी के सीएम थे। गोरखपुर जाते हुए उन्हें शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उन्हें उस मामले में 11 दिन जेल में रखा गया।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
योगी इतना आहत हुए थे कि संसद में अपनी बात रखते हुए यहां तक कह डाला था कि क्या ये संसद उन्हें सुरक्षा देने में सक्षम है, उनकी जान को खतरा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।