{"_id":"58cd78f14f1c1b2a5a32bcf0","slug":"yogi-adityanath-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Special: उस बड़े जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B'day Special: उस बड़े जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे योगी आदित्यनाथ
Mon, 05 Jun 2017 08:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शायद कम ही लोग ये बात जानते होंगे कि यूपी के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार बड़ा जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में वह बाल-बाल बच गये थे। ये हमला इतने बड़े लेवल पर था कि योगी के समर्थकों की सौ से ज्यादा गाड़ियों को हमलावरों ने घेर लिया और तोड़फोड़ कर लोगों को लहुलुहान कर दिया। इसी बीच जमकर फायरिंग हुई थी। भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ गोलियां भी बरसाईं थीं।
उस बड़े जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे योगी आदित्यनाथ
2 of 5
योगी आदित्यनाथ
7 सितम्बर 2008 को सांसद योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था। आदित्यनाथ को गोरखपुर दंगों के दौरान तब गिरफ्तार किया गया जब मुस्लिम त्योहार मोहर्रम के दौरान फायरिंग में एक हिन्दू युवा की जान चली गयी। हमले के दौरान योगी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने योगी को उस जगह जाने से पहले से ही मना कर दिया था लेकिन आदित्यनाथ उस जगह पर जाने को अड़ गए। तब उन्होंने शहर में लगे कर्फ्यू को हटाने की मांग की।
उस बड़े जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे योगी आदित्यनाथ
3 of 5
योगी आदित्यनाथ
अगले दिन उन्होंने शहर के मध्य श्रद्धान्जली सभा का आयोजन करने की घोषणा की लेकिन जिलाधिकारी ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। आदित्यनाथ ने भी इसकी चिंता नहीं की और हजारों समर्थकों के साथ अपनी गिरफ़्तारी दी। आदित्यनाथ को सीआरपीसी की धारा 151A, 146, 147, 279, 506 के तहत जेल भेज दिया गया। उनपर कार्यवाही का असर ये हुआ कि मुंबई-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे फूंक दिए गए, जिसका आरोप उनके संगठन हिन्दू युवा वाहिनी पर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उस बड़े जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे योगी आदित्यनाथ
4 of 5
योगी आदित्यनाथ
यह दंगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के छह जिलों और तीन मंडलों में भी फ़ैल गए। योगी की गिरफ़्तारी के अगले दिन तत्कालीन जिलाधिकारी हरि ओम और पुलिस प्रमुख राजा श्रीवास्तव का तबादला हो गया। कथित रूप से आदित्यनाथ के ही दबाव के कारण तत्कालीन मुलायम सिंह यादव की उत्तर प्रदेश सरकार को यह कार्यवाही करनी पड़ी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।