{"_id":"58d782ae629c16de1b5d27fbf75f11ce","slug":"yoga-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज करो योग जीवन भर रहो निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज करो योग जीवन भर रहो निरोग
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर योग
विज्ञापन
शिविर लगे। रविवार की भोर से शुरू हुआ योग आसन तीन घंटे तक चला। शिविरों
में प्रशिक्षकों ने योग से लाभ और उसका महत्व बताया।
योग दिवस पर क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल मैदान में सभासद हरीश दीक्षित की अगुवाई में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और बच्चों का हुजूम उमड़ा। योग प्रशिक्षक कमलेश वर्मा ने सूर्य नमस्कार का महत्व बताते हुए विभिन्न मुद्राएं कराईं। योग के इतिहास के बारे में भी बताया।
योग प्रशिक्षक ने प्राणायाम, योग मुद्राएं कराते हुए शारीरिक विकार कैसे दूर करें, इसके बाद आसन कराए गए। योग प्रक्रिया के बाद आयोजकों ने रोजाना योग कराने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर कल्याण मंत्र कर देश-दुनिया की खुशहाली का प्रार्थना ईश्वर से की गई। बिल्हौर इंटर कालेज में वित्तविहीन शिक्षकों ने योग शिविर आयोजित किया।
ककवन प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के डीपीएसएन इंटर कालेज में आयोजित योग कार्यक्रम का शुभारंभ थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप ने किया। योग प्रशिक्षक एससी वर्मा ने कालेज में योग सीखने आए करीब पांच सैकड़ा लोगों को विविध योग कराए। कालेज प्रधानाचार्य शिवराज सिंह ने लोगों को योग के लाभ बताए।