फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yes, Muslims Hindus eat beef up Brinda

हां, बीफ मुसलमानों से ज्यादा हिंदू खाते हैं ः वृंदा

Sun, 08 Nov 2015 01:12 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Yes, Muslims Hindus eat beef up Brinda

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सांसद वृंदा करात ने कहा है कि लालू यादव का बयान कि बीफ मुसलमानों से ज्यादा हिंदू खाते हैं, सच है। भैंस का मांस भी बीफ होता है। बेवजह इसे धार्मिक रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता बढ़ने पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बयान पर उन्हें पाकिस्तानी एजेंट कहने वालों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। ऐसे लोगों का जब वैंकैया नायडू जैसे बड़े नेता बचाव करते हैं तो हैरानी होती है। वे, कैप्टन लक्ष्मी सहगल की 101वीं जयंती पर मर्चेंट चैंबर हाल में हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश का उच्च बुद्धिजीवी वर्ग बिगड़ते माहौल से चिंतित होकर ही अवार्ड वापस कर रहा है। अवार्ड वापसी पर भाजपा की चिंता झलक रही है। वृंदा ने कहा कि महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे केंद्र सरकार की उद्योगपतियों के लिए बनाई गई आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं। किसानों को उनके उत्पादन का मूल्य नहीं मिला। सरकार ने आयात और निर्यात करने वाली वस्तुओं का समय रहते ध्यान नहीं दिया।

इसलिए मांग और आपूर्ति में सामंजस्य नहीं बैठा। बीफ और सांप्रदायिक माहौल बनाकर महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हो रहे दंगे-फसाद सोची समझी साजिश का हिस्सा हैं। अवाम को इसका विरोध करना जरूरी है। देश मिली-जुली संस्कृति से ही चलेगा। देश को यही संस्कृति स्वीकार्य है।

डॉक्टर, कैप्टन और वामपंथी के रूप में लक्ष्मी सहगल को किया याद

डॉक्टर कैप्टन लक्ष्मी सहगल की 101वीं जयंती पर शनिवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। एक डॉक्टर, एक कैप्टन और एक वामपंथी के रूप में उनकी भूमिका को वक्ताओं ने बयान किया।

डॉ. कैप्टन लक्ष्मी सहगल स्मारक समिति की ओर से इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीपीएम सांसद वृंदा करात रहीं। स्वर्गीय लक्ष्मी सहगल की सहयोगी चिकित्सक रहीं डॉ. शोभा और डॉ. देवेंदर कौर ने एक चिकित्सक के तौर पर, पूर्व सांसद और उनकी बेटी सुभाषिनी अली ने उनका पक्ष आजाद हिंद फौज में बतौर कैप्टन और सांसद वृंदा करात ने उनका पक्ष एक वामपंथी के तौर पर रखा। तीनों क्षेत्रों में उनकी भूमिका का विस्तृत वर्णन किया गया।


कैप्टन लक्ष्मी को याद कर लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, प्रताप साहनी, खान अहमद फारूख, अमरीक सिंह दीप, अशोक तिवारी, अनीता मिश्रा, अशोक केसरवानी, सुमन राज, अजय सिंह, अख्तर हुसैन अख्तर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed