फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna water level increased for the third time, Sengur also overflowed

Kanpur News: तीसरी बार बढ़ा यमुना का जलस्तर, सेंगुर भी उफनाई

Fri, 05 Sep 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased for the third time, Sengur also overflowed
आढ़न-पथार पुलिया पर नाव से  आवागमन करते ग्रामीण। संवाद
मूसानगर। यमुना नदी का जलस्तर तीसरी बार बढ़ा है। इधर गुरुवार को सेंगुर नदी भी फिर से उफनाई है। इससे आढ़न-पथार की पुलिया डूब गई। गांव के लोग नाव से आवागमन करने लगे। अगस्त माह में यमुना और सेंगुर नदी में दो बार बाढ़ आ चुकी है। सितंबर में भी गुरुवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। जिससे सेंगुर नदी उफनाने लगी। जिसके कारण आढ़न पथार गांव की पुलिया के ऊपर पानी बहने लगा। इससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग मूसानगर के स्थल प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को दोपहर तीन बजे यमुना नदी का जलस्तर 102.70 मीटर दर्ज किया गया। गांव के देवी गुलाम, हीरालाल, फैलू ,देवनारायण ने बताया कि बार-बार जलस्तर बढ़ने से अब और परेशानी बढ़ रही है। इस वर्ष तीसरी बार पानी बढ़ा है। किसी तरह से घर गृहस्थी का सामान व्यवस्थित किया था।
विज्ञापन

एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि चंबल धौलपुर, राजस्थान के इलाकों में भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। आढ़न-पथार की पुलिया डूब गई है। लोगों के आवाजाही के लिए दो नाव लगाई गई हैं। लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed