{"_id":"5d5a73508ebc3e89d00686e0","slug":"yamuna-flood-situation-due-to-increasing-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यमुना नदी में पानी बढ़ने से चित्रकूट के कई गांवों का संपर्क कटा, पैदा हुई बाढ़ की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यमुना नदी में पानी बढ़ने से चित्रकूट के कई गांवों का संपर्क कटा, पैदा हुई बाढ़ की स्थिति
Mon, 19 Aug 2019 03:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 19 Aug 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में यमुना नदी में पानी बढ़ने के बाद पैदा हुई बाढ़ की स्थिती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क कटा गया है। राजापुर से तिरहार क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह बंद है। यहां नाव के सहारे लोग सड़क पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मऊ के बरुआ ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले शिवलहा का पुरवा, कैरा पुरवा, खुटहाई पुरवा, गंज आदि मजरों में हजारों बीघे की फसल यमुना में पानी बढ़ते ही जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान राकेश ने बताया कि यमुना का जलस्तर अगर इसी प्रकार बढ़ता रहा तो इनके घरो में पानी कुछ ही घंटों में घुस जाएगा। यमुना का पानी डेढ़ सेमी. प्रति घण्टे के रफ्तार से शाम छह बजे के बाद से लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
जिसकी वजह ये यहां बाढ़ की स्थिती बन रही है। रविवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक कुल 19 सेमी. जल स्तर बढ़ा चुका है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के हथिनी बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना में बाढ़ की स्थिती उत्पन्न हो गई है।