{"_id":"68d18663d23bbe7d81061d1e","slug":"wrong-injection-worsened-the-condition-of-the-woman-she-died-while-being-taken-to-chc-etawa-news-c-216-1-etw1002-131132-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गलत इंजेक्शन से महिला की बिगड़ी हालत, सीएचसी ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गलत इंजेक्शन से महिला की बिगड़ी हालत, सीएचसी ले जाते समय तोड़ा दम
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की रविवार दोपहर हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया।
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया निवासी रंजना (42) अपने बीमार भाई को देखने के लिए रविवार शाम पति के साथ मायके कैस्त जा रही थी। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे में बाइक फिसलने से वे घायल हो गईं। पति सुनील उपचार के लिए नगर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। पति ने बताया कि यहां डॉक्टर ने मरहम-पट्टी के दौरान जैसे ही इंजेक्शन लगाया, अचानक पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। चिकित्सक ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा। सीएचसी में तैनात डॉ. विकास अग्निहोत्री ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति सुनील कुमार ने बताया कि रंजना के भाई सनोज कुमार की तबीयत दो दिन पूर्व बिगड़ गई थी। उनके दिमाग में गैस चढ़ने से वह बेहोश हो गए थे। उन्हीं को देखने के लिए पत्नी मेरे साथ साले के घर आ रही थी। निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।