फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wounds caused by carbide crackers become a challenge for ophthalmologists

Kanpur News: नेत्र रोग विशेषज्ञों के लिए चुनौती बने कार्बाइड पटाखों से हुए घाव

Sun, 26 Oct 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Wounds caused by carbide crackers become a challenge for ophthalmologists
कानपुर। कार्बाइड के पटाखे नेत्र रोग विशेषज्ञों के लिए चुनौती बन गए हैं। कार्बाइड से जख्म गहरा हो रहा है और कोशिकाओं में कार्बाइड पाउडर भर जा रहा है। स्थिति के मद्देनजर आल इंडिया ऑफ्थेल्मिक सोसाइटी ने केंद्र सरकार से कार्बाइड पटाखों को प्रतिबंधित करने की मांग की है। यूपी स्टेट ऑफ्थेल्मिक सोसाइटी के विशेषज्ञों ने कार्बाइड पटाखों से जले रोगियों के इलाज के तरीकों के संबंध में रणनीति बनाई। उनका कहना है कि पटाखों से जलने की ऐसी स्थिति पहली बार पैदा हुई है।
विज्ञापन

सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मलय चतुर्वेदी ने बताया कि कार्बाइड पटाखों से नए तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें अलग किस्म के घाव होते हैं। सोसाइटी के विशेषज्ञों ने इस संबंध में रणनीति तैयार की है कि रोगियों का किस तरह से इलाज किया जाए। कार्बाइड से कॉर्निया और आंख के दूसरे हिस्से को अधिक नुकसान हो जाता है। कार्बाइड के पटाखों से होने वाली घटनाओं के बाद कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का ध्यान भी इस ओर गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि आंखों को पटाखों से नुकसान हुआ है तो नेत्र रोग विशेषज्ञों को ही दिखाएं। लोग पहले अपने से फिर इधर-उधर इलाज करवाते हैं। इसके बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास जाते हैं जिससे केस अधिक बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed