फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Worldwide connecting flights from November 1, bookings open

दुनिया भर की कनेक्टिंग फ्लाइट एक नवंबर से, तीनों विमान 180 सीटर होंगे, बुकिंग शुरू

Sat, 23 Oct 2021 08:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Oct 2021 08:44 AM IST
सार

इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि मार्च के बाद में दिल्ली की फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इसके बाद कानपुर से चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और गोवा की सीधी उड़ानें शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Worldwide connecting flights from November 1, bookings open
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस की तीन फ्लाइटें बंगलूरू, मुंबई और हैदराबाद के लिए एक नवंबर से चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी। इनका समय और किराया तय हो गया है। इंडिगो एक साथ तीन फ्लाइटों के साथ 180 सीटर के बड़े विमान के साथ कानपुर से शुरुआत कर रही है।
विज्ञापन


एक नवंबर को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर पौने दो बजे कानपुर से बंगलूरू की फ्लाइट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। तीनों इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए शुरू हो रहीं सेवाओं के बाद देश व दुनिया भर के लिए इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से सफर शुरू होगा।
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को कैंट स्थित कानपुर क्लब में इंडिगो के मुख्य राजस्व अधिकारी संजय कुमार और यूपी, उत्तराखंड के वरिष्ठ प्रबंधक (विक्रय) दीपक खरे ने प्रेस वार्ता कर बताया कि देश के 71 हवाई अड्डों से इंडिगो की सेवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो की सेवाओं के प्रति विश्वसनीयता का ही नतीजा है कि हवाई सैर करने वाले यात्रियों में से देश में 57 फीसदी और प्रदेश में 70 फीसदी की भागीदारी इंडिगो की फ्लाइटें हैं। इस दौरान इंडिगो के विकास, मनीष पुरी, अवध टूर एवं ट्रैवल्स के निदेशक शारिक अलवी मौजूद रहे।

मार्च के बाद दिल्ली फिर चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और गोवा की उड़ानें
इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि मार्च के बाद में दिल्ली की फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इसके बाद कानपुर से चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और गोवा की सीधी उड़ानें शुरू करेंगे। चकेरी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनने के बाद विमान सेवाएं बढ़ेंगी।

कोहरे में साल में दो-चार बार फ्लाइटों का संचालन प्रभावित होने के अलावा दावा किया कि कानपुर से इंडिगो की विमान सेवाएं अब बंद नहीं होंगी। फ्लाइट शुरू करने के पहले यात्री लोड के कराए गए सर्वे में पता चला है कि लखनऊ के लोड में कानपुर और आसपास जिलों की 50 फीसदी भागीदारी है।

इससे चकेरी से फ्लाइटों को शुरू होने से यहां यात्रियों का भरपूर लोड मिलेगा। उनसे जब बताया गया कि कानपुर का यात्री इसलिए भी अमौसी को प्राथमिकता देता है कि यहां से स्पाइसजेट की फ्लाइटें अनियमित हैं और लोड कम होते ही फ्लाइटें निरस्त हो जाती हैं।

इस पर उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाएं हमारी प्राथमिकता हैं। यही वजह है कि हम यूपी के सबसे बड़े ऑपरेटर हैं। यूपी में लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, आगरा, बरेली, वाराणसी के बाद कानपुर में सेवाएं शुरू हो रही हैं। कानपुर से बंगलूरू का किराया 3999 रुपये, हैदराबाद का किराया 4999 रुपये और मुंबई का किराया 3699 रुपये है। दिवाली या दूसरे त्योहारों पर फ्लेक्सी फेयर लागू होने से यह किराया लागू नहीं होगा।

यह है शेड्यूल 
बंगलूरू से कानपुर आएगी फ्लाइट   दोपहर   1:.45 बजे
कानपुर से बंगलूरू को उड़ान भरेगी  शाम     4:05 बजे
हैदराबाद से कानपुर आएगी फ्लाइट   दोपहर   2:30 बजे
कानपुर से हैदराबाद को उड़ान भरेगी  शाम    4:35 बजे
मुंबई से कानपुर आएगी फ्लाइट       दोपहर  3: 25 बजे
मुंबई से कानपुर को उड़ेगी फ्लाइट    शाम   5:.45 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed