फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   World Tiger Day, Kilkari did not echo in the zoo for six years, 50 tigers have been sent so far

World Tiger Day: चिड़ियाघर में छह साल से नहीं गूंजी किलकारी, अब तक भेजे जा चुके हैं 50 बाघ, ये हैं आंकड़ें

Sat, 29 Jul 2023 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Jul 2023 11:28 AM IST
सार

Kanpur News: वर्ष 2010 में फर्रुखाबाद के जंगल से बाघिन त्रुशा और बाघ अभय को लाया गया था। 2017 तक दोनों की मेटिंग से 10 शावकों ने जन्म लिया था।

विज्ञापन
World Tiger Day, Kilkari did not echo in the zoo for six years, 50 tigers have been sent so far
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में बाघों की जनसंख्या बढ़ाने में कानपुर के चिड़ियाघर का नाम हमेशा आगे रहा है लेकिन पिछले छह साल में यहां पर एक भी बाघिन शावक को जन्म नहीं दे सकी है। 14 शावकों को जन्म देने वाली बाघिन त्रुशा वर्तमान में अस्पताल परिसर में अंतिम सांसें गिन रही है।

विज्ञापन

चिड़ियाघर प्रशासन ने कई बार बाघ-बाघिन की मेटिंग कराई लेकिन गर्भधारण में सफलता नहीं मिली। चार फरवरी 1974 को अस्तित्व में आए 3.2 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले चिड़ियाघर का प्राकृतिक माहौल यहां के जानवरों को खूब भाया। यह चिड़ियाघर धीरे-धीरे बाघों का प्रजनन सेंटर बनता रहा।
विज्ञापन

यहां से अब तक 50 से ज्यादा बाघ-बाघिन देश के विभिन्न शहरों में भेजे जा चुके हैं। 70 के दशक में यहां पहला बाघ लाया गया था। वर्तमान में चिड़ियाघर में 10 बाघ हैं, जिनमें चार नर और छह मादा हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाघों की संख्या बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा कुनबा
वर्ष 2010 में फर्रुखाबाद के जंगल से बाघिन त्रुशा और बाघ अभय को लाया गया था। 2017 तक दोनों की मेटिंग से 10 शावकों ने जन्म लिया था। इसके बाद पीलीभीत के जंगल से पकड़कर लाए गए आदमखोर बाघ प्रशांत और त्रुशा की मेटिंग कराई गई तो 2017 में चार शावकों का जन्म हुआ। इनका नाम अमर, अकबर, एंथोनी और अंबिका रखा गया।

वर्तमान में ये बाघ हैं चिड़ियाघर में
चिड़ियाघर में वर्तमान में 10 बाघ हैं। इनमें मादा बाघिन त्रुशा, मालती, लूना, सावित्री, दुर्गा, पुष्पा और नर बाघ प्रशांत, बघीरा, बादल, मल्लू हैं।

कई बार बाघों की मेटिंग कराई गई है पर 2017 के बाद से किसी भी बाघिन ने शावक को जन्म नहीं दिया है। -नावेद इकराम, प्रशासनिक अधिकारी, चिड़ियाघर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed