{"_id":"5bbf202d867a55286030d99f","slug":"world-records-made-by-girls-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व बालिका दिवस: 11 हजार छात्राओं ने बनाया 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व बालिका दिवस: 11 हजार छात्राओं ने बनाया 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का वर्ल्ड रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 11 Oct 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
11 हजार छात्राओं ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में विश्व बालिका दिवस के अवसर पर गुरुवार को जीआइसी मैदान में एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां जिलाधिकारी की पहल पर विभिन्न स्कूलों और काॅलेजों की 11 हजार छात्राओं ने एक साथ खड़े होकर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर विश्व रिकार्ड बनाया है। जिसमें जिले के 109 विद्यालय शामिल हुए।
विज्ञापन
11 हजार छात्राओं ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
- फोटो : अमर उजाला
यहां 11 हजार छात्राआें ने चित्रकला व स्लोगन के माध्यम से बेटी बचाआे-बेटी पढ़ाआे का संदेश दिया। साथ ही शिक्षक शिक्षिकाआें के साथ मानव श्रृंखला बनाकर बेटी बचाने की शपथ ली। जिलाधिकारी पुलकित खरे की अोर से राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में चार बार गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड हासिल कर चुके डाॅ. जगदीश पिल्लई की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 हजार छात्राओं ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
- फोटो : अमर उजाला
यहां माध्यमिक आैर बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 101 लाइन में प्रति लाइन 110 छात्राआें को खड़ा कर पेटिंग प्रदर्शनी आयोजित की गई। डाॅ. पिल्लई ने बताया कि यूरेशिया वर्ल्ड रिकार्ड में हरदोई का नाम दर्ज हो गया है आैर गिनीज बुक में दर्ज करने के लिए वीडियो आैर फोटो भेजे जा रहे हैं। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम भी मौजूद रही। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की बेटी बचाआे, बेटी बढ़ाआे की मंशा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।