{"_id":"684d81029f09babb44017955","slug":"world-blood-donor-day-63-people-became-great-donors-by-donating-blood-made-relations-with-strangers-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Blood Donor Day: रक्तदान कर 63 लोग बने महादानी, अंजानों से जोड़ लिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Blood Donor Day: रक्तदान कर 63 लोग बने महादानी, अंजानों से जोड़ लिया रिश्ता
Sat, 14 Jun 2025 07:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Jun 2025 07:34 PM IST
सार
World Blood Donor Day: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई की मौजूदगी में फीता काटकर किया। शिविर में रक्तदान के लिए 77 लोग पहुंचे, लेकिन इनमें से 63 का ही रक्त लिया जा सका। हीमोग्लोबिन कम होने के कारण 14 लोग रक्तदान नहीं कर सके।
विज्ञापन
शिविर में रक्तदान के लिए शनिवार को सुबह दस बजे से ही उत्साही लोग ब्लड बैंक पहुंचने लगे थे। शिविर में आए रक्तदानियों का उत्साहवर्धन डीएम और एसपी ने किया। दोनों अधिकारियों ने रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिए। डीएम ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एक अलग प्रेरणा देते हैं। एसपी ने रक्तदान करने आए शहर कोतवाल संजय त्यागी, देहात कोतवाल अशोक सिंह, प्रतिसार निरीक्षक यसवंत प्रताप सिंह समेत सभी पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
जिलापंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजीव सिंह टेनी, सधई बेहटा के प्रधान प्रतिनिधि आशीष सिंह सोलंकी ने भी अपनी टीम के साथ रक्तदान किया। शिविर के दौरान सीओ सिटी अंकित मिश्रा, सीएमएस डॉ. चंद्र कुमार, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुबोध कुमार, ईएमओ डॉ. शेर सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पवन कुमार, लैब टेक्नीशियन अकील खान मौजूद रहे। पंजीकरण की प्रक्रिया रश्मि दीक्षित और खुशबू ने पूरी कराई।