फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   works worth Rs 70 crore in nine months in Kanpur, tenders worth Rs 108 crore in one and a half months

वोटों की जुगाड़, बढ़ाई विकास की रफ्तार: नौ माह में 70 करोड़ के कार्य, डेढ़ माह में 108 करोड़ के टेंडर

Sun, 10 Mar 2024 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Mar 2024 10:46 AM IST
सार

Kanpur News: पिछले डेढ़ माह में जो 108 करोड़ रुपये के टेंडर कराए गए हैं, उनमें सबसे अधिक 60 करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च होंगे। इनमें औद्योगिक क्षेत्र फजलगंज, पनकी, दादानगर की सड़कों के अलावा वार्ड स्तर पर भी सड़कें बनाई जाएंगी। 

विज्ञापन
works worth Rs 70 crore in nine months in Kanpur, tenders worth Rs 108 crore in one and a half months
नौबस्ता चौराहा से सचान चौराहा की ओर जाने वाली खराब सडक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में वोटों के जुगाड़ में विकास की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जलकल विभाग और केडीए ने चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती नौ महीने में 70 करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। इधर, पिछले डेढ़ माह में 108 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर कराए गए हैं। इनमें सबसे अधिक करीब 60 करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा पार्क और ग्रीनबेल्ट भी विकसित किए जाएंगे। हालांकि पीडब्ल्यूडी की करीब 251.62 करोड़ की सड़कें और नगर निगम की करीब 50 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कें फंस सकती हैं। क्योंकि इनके अभी टेंडर नहीं कराए गए हैं और अगले सप्ताह से आचार संहिता लागू हो सकती है। हालांकि संबंधित अधिकारियों का दावा है कि आचार संहिता लागू होने से पहले कार्यादेश जारी कर काम शुरू करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन

108 करोड़ में सबसे ज्यादा 60 करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च होंगे
पिछले डेढ़ माह में जो 108 करोड़ रुपये के टेंडर कराए गए हैं, उनमें सबसे अधिक 60 करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च होंगे। इनमें औद्योगिक क्षेत्र फजलगंज, पनकी, दादानगर की सड़कों के अलावा वार्ड स्तर पर भी सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा नालों का निर्माण, पार्कों का सुंदरीकरण, ग्रीनबेल्ट विकसित कराने जैसे कई काम होंगे।

ये काम चढ़ सकते हैं आचार संहिता की भेंट

18 करोड़ से ग्रीनबेल्ट, पार्कों का सुंदरीकरण
नगर निगम उद्यान विभाग की तरफ से 18 करोड़ रुपये से विभिन्न जोनों में पार्कों के सुंदरीकरण और ग्रीनबेल्टों को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किए थे, पर ज्यादातर कार्यों के लिए एक या दो टेंडर ही आए। इन कार्यों के लिए 11 मार्च को दोबारा टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन

पानी, सीवर समस्या से नहीं मिलेगी निजात
जलकल विभाग ने पानी किल्लत दूर करने और सीवर समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के उद्देश्य से एक महीने में दो चरणों में 20.10 करोड़ के टेंडर जारी किए। पहले चरण में जारी हुए आठ करोड़ के टेंडरों के बाद कार्यादेश जारी कर दिए, जबकि दूसरे चरण में शेष धनराशि से हुए टेंडरों में से करीब दो करोड़ के टेंडर ही नहीं आए या तीन से कम आए। इसलिए पुन: टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। आचार संहिता लागू होने से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी हो पाएगी, इस पर संशय है। हालांकि जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा काम शुरू करा दिए जाएं।

सड़कों का चौड़ीकरण भी फंस सकता है
पीडब्ल्यूडी ने 112 करोड़ से गंगा बैराज मार्ग का चौड़ीकरण शुरू कराया है, लेकिन 15.42 करोड़ से होने वाले चंदनपुर-भीतरगांव-धरमंगतपुर मार्ग के चौड़ीकरण, 56.24 करोड़ से होने वाले पकड़ी-शिवली मार्ग का चौड़ीकरण, रूमा में प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से औद्योगिक क्षेत्र तक मार्ग चौड़ीकरण सहित 80 करोड़ से ज्यादा के चौड़ीकरण के काम टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने से फंस सकते हैं। पीडब्ल्यूडी कानपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजीव भारद्वाज ने टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर काम शुरू कराने का दावा किया है।

बिठूर, बॉटनिकल गार्डन के टेंडर
केडीए ने बिठूर के सुंदरीकरण सहित विकास कार्यों की डीपीआर बनाने के लिए 15 मार्च को टेंडर आमंत्रित किए हैं। शताब्दीनगर सहित विभिन्न योजनाओं में विकास कार्य के टेंडर भी जारी किए हैं, जो अटकने के आसार हैं। उधर, केडीए के मुख्य अभियंता ने बताया कि यदि 15 को आचार संहिता नहीं लगी तो टेंडर कराकर कार्यादेश जारी करने की कोशिश की जा रही है।

पीडब्लयूडी की 251.62 करोड़ की सड़कें भी फंस सकती हैं

  • चंदनपुर-भीतरगांव-धरमपुर बंबा मार्ग चौड़ीकरण: 36.37 करोड़ रुपये
  • रूमा में राजमार्ग से औद्योगिक क्षेत्र तक जमीन अर्जन, सड़क चौड़ीकरण: 112.00 करोड़
  • कल्याणपुर - शिवली मार्ग चौड़ीकरण: 24.00 करोड़
  • किसाननगर पटरी मार्ग से कैंधा मार्ग तक चौड़ीकरण: 23.01 करोड़
  • पकड़ी-शिवली मार्ग चौड़ीकरण: 56.24 करोड़

मुख्य अभियंताओं समेत अन्य सभी अभियंताओं को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। प्रयास है कि आचार संहिता लागू होने से पहले कार्यादेश जारी कर दिए जाएं, ताकि काम शुरू हो जाएं।  -शिवशरणप्जा जीएन, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed