{"_id":"61bf8a56dca3a87f272ba0ee","slug":"worker-died-due-to-bike-collision-two-injured-workers-were-laying-pipeline-of-telecom-company-akbarpur-news-knp6705392110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल, दूर संचार कंपनी का पाइप लाइन डाल रहे थे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल, दूर संचार कंपनी का पाइप लाइन डाल रहे थे मजदूर
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। दूर संचार कंपनी की पाइप लाइन डाल रहे दो मजदूरों से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिर गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मजदूर की कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
भीखर के मजरा कीरतपुर मड़ैया निवासी मनीष कुमार बाइक से शनिवार की शाम मैथा से घर जा रहे थे। रास्ते में किसान नगर मार्ग पर नहर के किनारे निजी दूर संचार कंपनी की टेलीफोन लाइन डालने का काम चल रहा था। बाइक अनियंत्रित होने से मनीष यहां पर काम कर रहे दो मजदूरों से टकरा गया।
इससे तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल मजदूर सीतापुर के पसेंडी गांव निवासी राहुल (25), राम जीवन (27) व मनीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बागपत निवासी ठेकेदार राहुल सिंह दोनों मजदूरों को कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। मैथा चौकी प्रभारी भागमल ने बताया कि घायल मजदूर राहुल की शनिवार रात उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।