फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Work in Germany, Israel and Japan, get salary up to Rs 2.29 lakh per month

Kanpur News: जर्मनी, इस्राइल व जापान में करें नौकरी, 2.29 लाख रुपये तक प्रति माह मिलेगा वेतन

Fri, 28 Feb 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Work in Germany, Israel and Japan, get salary up to Rs 2.29 lakh per month
कानपुर। आप विदेश में नौकरी करना चाहता हैं, तो सेवायोजन विभाग आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। विभाग युवाओं को जर्मनी, इस्राइल और जापान में नौकरी का मौका दे रहा है।
विज्ञापन



चयनितों को प्रतिमाह 1.16 से 2.29 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को सेवायोजन निदेशालय की ओर से संचालित पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।
विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि एनएसडीसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी की ओर से केयर टेकर, नर्सिंग असिस्टेंट एवं पेशेंट केयर पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कार्य करने के लिए युवाओं को बीएससी (नर्सिंग), डिप्लोमा जीएनएम, एएनएम आदि शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। जर्मनी में नर्सिंग असिस्टेंट के 250 पदों के लिए 2.29 लाख का वेतन मिलेगा। आवेदक की उम्र 24 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इस क्षेत्र में काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए। जापान में केयर टेकर के 50 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदक को 1.16 लाख का मासिक वेतन मिलेगा। आयु सीमा 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही इस क्षेत्र में काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव अनिवार्य है।


वहीं, इस्राइल में पेशेंट केयर पद के लिए 5000 नौकरियां हैं। इसमें 25 से 45 साल के युवक आवेदन कर सकते हैं। एक साल का अनुभव जरूरी है। 1.31 लाख रुपये वेतन मिलेगा। सहायक निदेशक के मुताबिक आवेदक के पास तीन साल की वैधता का पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed