फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Words named Ram and Radhe are emerging on the body of the student, doctors could not tell anything

UP: छात्रा के शरीर पर उभर रहे राम और राधे नाम के शब्द, कई दिनों से चल रहा सिलसिला, चिकित्सक नहीं बता पाए कुछ

Tue, 07 Nov 2023 04:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Nov 2023 04:03 AM IST
सार

Hardoi News: देवेंद्र का दावा है कि उन्होंने साक्षी को हरदोई के कई चिकित्सकों और प्राइवेट नर्सिंग होम में भी दिखाया, लेकिन चिकित्सक कुछ नहीं बता पाए। सोमवार को स्कूल में साक्षी के शरीर पर राम, राधे व उसका नाम और कई अन्य अक्षर अलग-अलग जगहों पर उभर आए।

विज्ञापन
Words named Ram and Radhe are emerging on the body of the student, doctors could not tell anything
छात्रा के अंग पर उभरे राम नाम के शब्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के माधौगंज कोतवाली क्षेत्र में कक्षा एक की छात्रा के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर राम और राधे नाम के शब्द उभर आए। स्कूल में जब ऐसा हुआ तो इसकी जानकारी परिजनों को देकर बुलाया गया। तब पता चला कि यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है और चिकित्सक भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन

सहिजना निवासी देवेंद्र राठौर की पुत्री साक्षी (8) माधौगंज कस्बे के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। उसके शरीर पर राधे-राधे, राम-राम, गुरुदेव सहित उसका व परिवार के लोगों के नाम और अंक उभर रहे हैं। देवेंद्र के मुताबिक, पिछले 20 दिनों से साक्षी अपने शरीर पर लाइनें बनाती थी, जो खरोंच जैसी लगती थीं।

विज्ञापन

अब इनमें नाम उभरने लगे हैं। देवेंद्र का दावा है कि उन्होंने साक्षी को हरदोई के कई चिकित्सकों और प्राइवेट नर्सिंग होम में भी दिखाया, लेकिन चिकित्सक कुछ नहीं बता पाए। सोमवार को स्कूल में साक्षी के शरीर पर राम, राधे व उसका नाम और कई अन्य अक्षर अलग-अलग जगहों पर उभर आए।

दर्द अथवा खुजली या अन्य कोई परेशानी भी नहीं
हालांकि लगभग 15 मिनट बाद उन्हीं जगहों पर त्वचा सामान्य हो गई। साक्षी को किसी तरह का दर्द अथवा खुजली या अन्य कोई परेशानी भी नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय का कहना है कि त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है, लेकिन बिना विस्तृत जांच के कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed