{"_id":"691e32271706f733f4080c15","slug":"wonders-club-and-kherapati-won-matches-in-the-t20-cricket-tournament-kanpur-news-c-362-1-ka11003-135645-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में वंडर्स क्लब और खेरापति ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में वंडर्स क्लब और खेरापति ने जीते मैच
विज्ञापन
किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। प्रथम स्व. अरुण अवस्थी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में वंडर्स क्लब ने साउथ जिमखाना को तीन विकेट से हराया। दूसरे मैच में खेरापति ने राइडर्स क्लब को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से दोनों मैच किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर कराए गए।
पहले मैच में साउथ जिमखाना ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 122 रन बनाए। टीम से रंधीर सिंह ने 28, मानस शुक्ला ने 26 रन जोड़े तो गेंदबाजी में हिमेंद्र यादव व राहुल वर्मा ने दो-दो और हसीन ने एक विकेट लिया। वहीं वंडर्स क्लब की टीम ने 17.2 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीता। जीत में निलेश कौल ने 65 रन बनाए तो गेंदबाजी में विकास शर्मा ने चार विकेट लिए।
दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन बनाए। टीम से देवांश तिवारी ने 40, अमन ठाकुर ने 37 रन बनाए तो गेंदबाजी में शैलेंद्र पाल ने तीन और रामबाबू सिंह ने दो को आउट किया। वहीं खेरापति ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीता। जीत में विराट सिंह ने 54 और शैलेंद्र पाल ने 29 रन बनाए तो गेंदबाजी में कृष्णा शर्मा ने दो व कुलदीप शर्मा ने एक विकेट लिया। यह जानकारी आयोजन सचिव राहुल सिंह ने दी।