फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Won the hearts of profit making business plans

मुनाफे का बिजनेस प्लान बनाकर जीता दिल

Mon, 25 Jan 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Won the hearts of profit making business plans

द इंडस इंटरप्रेन्योर (टीआईए) यूपी चैप्टर के बिजनेस प्लान और मॉडल के मुकाबले में शहर के स्कूली स्टूडेंट छा गए। आउटरिच आडिटोरियम आईआईटी में मुनाफे का बिजनेस प्लान बनाकर बड़े-बड़ों को हैरान कर दिया और पुरस्कार जीता।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम का मकसद स्टूडेंटों को इंजीनियरिंग, डॉक्टरी की पढ़ाई के इतर उद्यमिता अपनाने का गुरुमंत्र देना है। टीआईए का पांचवां बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन सितंबर 2015 से शुरू हुआ। इसमें शहर के बड़े स्कूलों के 9वीं से 12वीं के स्टूडेंटों ने हिस्सा लिया। इन सबको मेंटर दिए गए और फिर अलग-अलग रविवार को आईआईटी में कक्षाएं लगीं।
विज्ञापन


बिजनेस प्लान बनाने और उसमें सुधार के टिप्स दिए गए। इसका फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। आईआईटी के पूर्व छात्र डॉ. प्रवीन भागवत, आईसीआईसीआई बैंक के नजफ रिजवी और इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल नई दिल्ली के डॉ. आशुतोष के सामने स्टूडेंटोें ने बिजनेस प्लान रखा और सबका दिल जीत लिया। बेहतरीन प्लान पर डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर को पहला, पूर्णचंद्र विद्या निकेतन को दूसरा और जयपुरिया को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआईए अध्यक्ष, आरके अग्रवाल ने कहा कि स्कूली स्टूूडेंटों को उद्यमिता का गुर सिखाया जाता है ताकि वह पढ़कर नौकरी के पीछे न भागें। बिजनेस करें और नौकरी देने वाले बनें।

एक मिनट में बताया बिजनेस प्लान

मैथाडिस्ट की कृति मिश्रा, सताक्षी दीक्षित, दिव्या वर्धन सिंह, हर्षित मित्तल और ताहा नफीस ने एक मिनट में बिजनेस का मॉडल बताकर पुरस्कार जीता। स्टूडेंटों ने बताया कि बच्चों के गरम कपड़ों का बड़ा बाजार है। स्टूडेंटों को 1000-1000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

इन स्कूलों के स्टूडेंटों ने हिस्सा लिया
डीपीएस आजाद नगर, डीपीएस कल्याणपुर, वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर और पनकी, सेंट एलॉयसिस, शीलिंग हाउस, मर्सी मेमोरियल, मैथाडिस्ट, सेंट मेरीज, पूर्णचंद्र विद्या निकेतन, जयपुरिया और स्वराज इंडिया।

बिजनेस प्लान
पीस ऑफ माइंड कंपनी का नाम होगा। इसके माध्यम से मीडियम, हाई क्लास फैमिली को घरेलू वर्कर की सप्लाई की जाएगी। कुक, माली, सफाई सहित तमाम काम करने वाले कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे। दफ्तरों को भी सुविधा दी जाएगी। झाड़ू, पोछा करने वालों की भी सप्लाई होगी। बुकिंग की सुविधा हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल नंबर, वेबसाइट और एप से होगी। 
निवेश : 58 लाख रुपये का निवेश होगा। दो साल तक मुनाफा नहीं आएगा। तीसरे साल 69 लाख रुपये आएंगे। यानी तीसरे साल में 11 लाख रुपये का फायदा होगा।  
प्लान बनाया : वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर में 11वीं के वेद उत्तम, अपूर्व अग्रवाल, दार्शिका टंडन, सुब्रत त्रिवेदी और मृदुल अग्रवाल। 
पुरस्कार : हर स्टूडेंट को एक-एक सैमसंग गैलेक्सी टैब-ए।
 
बिजनेस प्लान
रेलवे स्टेशन पर शहर की मशहूर वस्तुओं को 10 मिनट में उपलब्ध कराने की सुविधा दी जाएगी। मान लिजिए किसी यात्री को ठग्गू के लड्डू चाहिए तो वह कंपनी के मोबाइल एप, वेबसाइट, हेल्पलाइन, मोबाइल या फिर फोन नंबर पर संपर्क करेगा। इसकी शुरुआत कानपुर से होगी, फिर दूसरे शहरों में विस्तार किया जाएगा।
निवेश : शुुरुआत में आठ लाख रुपये की लागत आएगी। पहले साल 3-4 लाख रुपये का मुनाफा संभव है। दूसरे और तीसरे साल से मुनाफा बढ़ेगा।
प्लान बनाया : पूर्ण चंद्र विद्या निकेतन में कक्षा 11वीं की छात्रा साहिबा भोजवानी, तनिशा श्रीवास्तव, अपूर्व दीक्षित, अभ्युदय शर्मा और साजल सिंह। 

पुरस्कार : सबको पांच-पांच हजार के हिसाब से 25 हजार रुपये का चेक दिया गया।
 
बिजनेस प्लान
प्रोवाइडिंग डोर टू डोर सैलून एंड ब्यूटी पार्लर सर्विस। यह बिजनेस अपर क्लास और मिडिल क्लास फैमिली के लिए होगा। एयर कंडीशनर वैन होगी, जिसके जरिये दूल्हे या फिर दुल्हन के घर तक पहुंचा जाएगा। अभी दुल्हन को ब्यूटी पार्लर जाना पड़ता है। विलंब होने पर कई बार विवाह समारोह बाधित होता है। नए बिजनेस से इस समस्या का समाधान होगा। 
निवेश : शुरुआत में 27 लाख रुपये लगेंगे लेकिन दूसरे साल से 50 लाख रुपये आने लगेंगे। यानी 23 लाख रुपये का तगड़ा मुनाफा होगा।
प्लान बनाया : सेठ आनंद राम जयपुरिया में कक्षा 11वीं की छात्रा वसुंधरा गुप्ता, बबिशा खन्ना, प्रणव निगम, ऋत्विक बग्गा और शुभि धीमान। 
पुरस्कार : सबको ढाई-ढाई हजार रुपये का चेक मिला (कुल 12500 रुपये)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed