फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women's Education Board's convention begins, Kalash Yatra taken out

Kanpur News: महिला शिक्षा मंडल का अधिवेशन शुरू, निकाली कलश यात्रा

Mon, 27 Oct 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Women's Education Board's convention begins, Kalash Yatra taken out
हरबंश मोहाल से महिला ​शिक्षा मंडल द्वारा निकली कलश पोथी यात्रा  - फोटो : संवाद
कानपुर। महिला शिक्षा मंडल का वार्षिक अधिवेशन कराची खाना रोड स्थित राजस्थान भवन में मनाया जा रहा है। 30 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को कलश यात्रा से हुई। पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने सिर पर कलश रख शोभायात्रा निकाली। इसका नेतृत्व हीरा अवस्थी और ज्योति गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व गीता पाठ से हुई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अनुभूति पत्रिका (गीता विशेषांक) का विमोचन किया। इसकी मुख्य संपादिका डॉ. निरंजना शुक्ला हैं। शाम के समय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्वामी नारायणानंद और जगदीश्वरानंद ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

वृंदावन से आए कथावाचक पं. दीपक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि रामचरित मानस जीवन जीने की कला सिखाती है। कथा के दौरान पूरा पंडाल राममय वातावरण में सराबोर रहा। पं. आनंद कुमार गौड़ के निर्देशन में वेदी पूजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मला बंसल ने की जबकि संचालन डॉ. ब्रजबाला सिंघल व मीरा गर्ग का रहा। यहां पर जानकी, मधु, मीना, नीति आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed