{"_id":"6aa7016f653af6d9e9094a8a","slug":"women-will-create-awareness-by-making-rangolis-based-on-government-schemes-kanpur-news-c-220-1-ka21001-148860-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: योजनाओं से संबंधित रंगोली बनाकर जागरूक करेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: योजनाओं से संबंधित रंगोली बनाकर जागरूक करेंगी महिलाएं
Mon, 14 Sep 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अभियान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भी अहम भागीदारी रहेगी।
समूह की महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर योजनाओं से संबंधित रंगोली तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके माध्यम से गांवों में आकर्षक ढंग से योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। महिलाओं की ओर से सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और अन्य स्थानों पर रंगोली बनाई जाएगी। अभियान के दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।
जिला मिशन प्रबंधक बृजेश कुमार ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया और आवेदन की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अभियान से जोड़ने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के साथ योजनाओं के प्रचार को प्रभावी बनाना है। रंगोली के जरिये संदेश को आकर्षक तरीके से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी गांवों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
...................
बयान....
शासन के निर्देशों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान में समूहों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। - अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम