फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women voting percentage in lok sabha elections 2019

यूपी: किस पार्टी को मिलेगा महिला वोटरों के बढ़े हुए प्रतिशत का फायदा, ये आंकड़े ला सकते हैं भूचाल

Thu, 09 May 2019 04:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
women voting percentage in lok sabha elections 2019
पांचवें चरण का मतदान - फोटो : अमर उजाला
17वीं लोकसभा चुनाव के मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं आगे रहीं। उनका वोटिंग ग्राफ पुरुषों के मुकाबले चार फीसदी ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा 67.45 फीसदी महिला वोट तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में पड़े। जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 13 लाख नौ हजार नौ मतदाता हैं।
विज्ञापन


इनमें पांच लाख 93 हजार 689 महिलाएं हैं। चारों क्षेत्रों में कुल मतदान आठ लाख 25 हजार 907 हुआ। महिला वोट चार लाख 87 हजार 561 पड़े। पुरुषों में तीन लाख 38 हजार 336 वोट पड़े। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 65.28 फीसदी रहा। पुरुषों का प्रतिशत 61.28 रहा।
विज्ञापन


 

महिलाओं और पुरषों में है इतने प्रतिशत का अंतर

women voting percentage in lok sabha elections 2019
पांचवें चरण का मतदान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बांदा विधान सभा क्षेत्र में 1,93,253 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 1,04,688 पुरुष और 88,563 महिला शामिल हैं। कुल 61.84 मतदान प्रतिशत रहा। बबेरू क्षेत्र में कुल 3,36,081 वोटर हैं। 2,05,378 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 1,07,815 पुरुष और 97,558 महिलाएं हैं।

कुल 61.11 प्रतिशत मतदान रहा। नरैनी क्षेत्र में कुल 3,43,684 मतदाता हैं। यहां 1,86,614 पुरुष और 1,57,060 महिलाएं हैं। कुल 2,24,186 मतदाताओं (65.23 फीसदी) ने वोट डाले। इनमें 1,19,349 पुरुष और 1,04,836 महिलाएं शामिल हैं।

 

लोकसभा चुनाव 2019 में 10 थर्ड जेंडर ने डाले वोट  

women voting percentage in lok sabha elections 2019
मतदान के बाद सेल्फी लेतीं महिलाएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर संसदीय सीट में शामिल तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में 3,16,721 मतदाता हैं। इनमें 1,73,493 पुरुष और 1,43,221 महिलाएं हैं। यहां कुल 2,03,090 वोट पड़े। इनमें 1,06,484 पुरुष और 96,604 महिलाओं ने मतदान किया। यह कुल वोट प्रतिशत 64.12 रहा। इनमें 61.38 फीसदी पुरुषों और 67.45 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला। 

चारों सीट पर कुल 57 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता दर्ज हैं। इनमें मात्र 10 मतदाताओं (17.54 प्रतिशत) ने ही वोट डाले। थर्ड जेंडर की सबसे से ज्यादा संख्या 22 बबेरू विधान सभा क्षेत्र में है, लेकिन यहां सिर्फ पांच ने ही वोट डाले। बांदा सदर सीट में 18 में दो, नरैनी में 10 में एक और तिंदवारी क्षेत्र में सात में से दो थर्ड जेंडर ने मताधिकार किया। 
विज्ञापन

प्रति बूथ मतदान औसत 568 रहा

women voting percentage in lok sabha elections 2019
मतदान केंद्र पर धूप हल्की होते ही लगने लगी भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रति बूथ पर औसतन 900 मतदाताओं में 568 का मतदान औसत रहा। निर्वाचन आयोग को भेजी गई मतदान रिपोर्ट के मुताबिक बांदा जनपद की तीन विधान सभाओं में 1085 बूथ हैं। बांदा विधान सभा क्षेत्र में प्रति बूथ मतदाताओं का औसत 950 है।

यहां प्रति बूथ वोट औसत 587 रहा। इसी तरह बबेरू में 908 में 555 और नरैनी में 890 में 581 प्रति बूथ मतदान औसत रिकार्ड किया गया। इसी तरह हमीरपुर सीट में शामिल तिंदवारी क्षेत्र में 858 में 550 प्रति बूथ वोट का औसत रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed