{"_id":"59a192514f1c1b06218b48af","slug":"women-suicide-due-to-mother-in-law-and-husband-s-harassment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सास और पति की प्रताड़ना से तंग आकर किया ये खतरनाक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास और पति की प्रताड़ना से तंग आकर किया ये खतरनाक काम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 26 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
सास और पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था...
विज्ञापन
डेमो
हमीरपुर के राठ कस्बे की इस घटना के बारे में जानकर इलाके के लोग सन्न रह गए। यहां सरीला तहसील के बरहरा गांव पीड़ित नवविवाहिता ने कछवारे में बने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में गहरे कुएं से बाहर निकाला। गंभीर घायल होने पर परिजन उसे सीएचसी लाए। जहां से चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
जरिया थाने के इटैलियाबाजा गांव निवासी उमा (22) की शादी 2016 में बरहरा गांव के करन कुशवाहा के साथ हुई थी। उमा ने बताया कि उसकी सास और पति उसे प्रताड़ित करते हैं। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे सास और पति से विवाद होने पर उसने कुएं पर जाकर छलांग लगा दी।
वहां आसपास मौजूद परिजनों ने उसे कुएं में गिरते हुए देख लिया। कुएं से निकालने के बाद हालत खराब होने पर परिजन उमा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचे। चिकित्सक डा.रविप्रताप ने बताया कि महिला के पेट में पानी चला गया है। नाजुक हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया।
-गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने झांसी किया रेफर
-एक साल पहले हुए थी महिला की शादी