फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women scarf drawn, stone pelting at home

दुस्साहस: महिला का दुपट्टा खींच बाइक से मारी टक्कर, घर पर पथराव, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

Sat, 12 Jun 2021 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Jun 2021 07:49 PM IST
सार

महिला का बाइक सवार शोहदों ने दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर बाइक से टक्कर मार गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो शोहदे ने घर पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Women scarf drawn, stone pelting at home
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बर्रा के वरुण विहार में शुक्रवार शाम सब्जी लेने जा रही महिला का बाइक सवार शोहदों ने दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर बाइक से टक्कर मार गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो शोहदे ने घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस उसी पर समझौते का दबाव बना रही है। महिला ने बताया कि शोहदों के भाग जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से शोहदों का घर पता चला तो माता-पिता और उसे लेकर पुलिस आरोपियों के घर पहुंची।
विज्ञापन


महिला के अनुसार शोहदे के माता-पिता ने गलती मानते हुए डॉक्टर के पास ले जाकर उसका इलाज करा दिया। कुछ देर बाद शोहदा फिर से अपने भाई और दोस्तों के साथ घर पहुंचा और पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पिता का सिर फट गया। छह साल का बेटा भी घायल हो गया। पीड़िता के अनुसार तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं, एसीपी गोविंद नगर विकास पांडेय ने मारपीट का मामला बताया है। उनका कहना है कि छेड़छाड़ जैसी बात गलत है। 

 

घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़, धमकी
बर्रा जूही कलां निवासी महिला ने सामने रहने वाले युवक पर घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक खाली प्लॉट में 14 वर्षीय बेटी व बुजुर्ग पिता के साथ रहती है। आरोप है कि घर के सामने रहने वाला दबंग आए दिन उनके व बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है।

गुरुवार रात आरोपी एक दोस्त को लेकर घर में घुस आया। बेटी को पकड़कर अश्लीलता की। विरोध करने पर धमकी दी कि ऐसा हाल करवाऊंगा कि तुम मां-बेटी कहीं मुंह दिखाने काबिल नहीं बचोगी। पीड़िता के अनुसार पहले भी वह आरोपी की शिकायत कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed