फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women protested demanding removal of liquor shop from Barra village

Kanpur News: बर्रा गांव से शराब ठेका हटाने की मांग, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Mar 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Women protested demanding removal of liquor shop from Barra village
शराब ठेके बाहर विरोध जताती महिलाएं व ग्रामीण। - फोटो : संवाद
रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र के बर्रा में रामगंगा नहर के पास संचालित शराब ठेका हटाने का महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने भी विरोध किया। मंगलवार को प्रदर्शन कर महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग की। थाना पुलिस व तहसील से अधिकारियों के पहुंचने व अप्रैल में ठेका हटाने की मांग पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

शराब ठेका हटाने को लेकर विरोध जता रही महिलाओं में फूल देवी, संतोषी कुमारी आदि ने बताया कि शराब ठेके पर आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। खेत पर आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर नशे में धुत लोग अभद्रता करते हैं। इससे लड़ाई झगड़े की नौबत आ जाती है। महिलाओं ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में शराब ठेका हटाए जाने की मांग की थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात से नाराज महिलाएं घर के सदस्यों के साथ मंगलवार सुबह ठेका पर जा पहुंची। ठेका खुलने नहीं दिया और हटाने की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर तिश्ती चौकी प्रभारी कृपाल सिंह, उप निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिलाओं व पुरुषों को समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद सूचना पर नायब तहसीलदार हरिशंकर वर्मा व लेखपाल गौरव कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के आने के बाद आबकारी निरीक्षक रणविजय से फोन पर वार्ता कर जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ठेका हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। नायब तहसीलदार हरिशंकर वर्मा ने बताया कि शराब ठेके पर विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया गया है। आबकारी विभाग द्वारा एक अप्रैल को शराब ठेका हटाए जाने आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed