फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women Dowry death in Etawah

पति बना हैवान, तड़पा-तड़पा कर ली पत्नी जान

Sun, 27 Aug 2017 10:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Women Dowry death in Etawah
डेमो
जोड़िया हमेशा उपर वाला बनाकर भेजता है। इस कहावत पर तब संदेह पैदा हो जाता है जब ऐसे दिल दहला देने वाले मामले सामने आते हैं। कल्पना भी नहीं कि जा सकती कि जिसे भगवान ने आपके लिए चुना हो वो ही एक दिन आपके लिए हैवान का रूप धारण कर ले। ऐसा ही एक मामला इटावा में सामने आया है जहां एक पति ने हैवान का रूप धारण कर लिया और अपनी पत्नी को तड़पा-तड़पा का मार डाला। 
विज्ञापन

 

Women Dowry death in Etawah
डेमो
इटावा क्षेत्र के गाव नगला गड़रिया निवासी रवीद्र सिंह ने अपनी पुत्री रोशनी की शादी गांव कुम्हावर निवासी अमित कुमार उर्फ कालिया पुत्र संतोष कुमार के साथ 30 अप्रैल 2017 को की थी। शादी के बाद रोशनी का पति अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने रोशनी का उत्पीडन शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत उसकी पुत्री ने कई बाद फोन पर दी थी।

रवींद्र के अनुसार उसने ससुरालीजनों को कई बार समझाने का भी प्रयास किया लेकिन उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नही आया। इसके बाद रोजाना रोशनी के साथ मारपीट करते। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह गांव के लोगों ने उसे सूचना दी कि उसकी पुत्री की मौत हो चुकी है। सूचना पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा उसकी पुत्री का शव पड़ा था। उनका आरोप है कि सुसरालीजनों ने उसकी पुत्री की पीट पीट कर मार डाला। बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से उसके शव को फंदे पर लटका दिया। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान गवाही दे रहे हैं कि किस तरह से रोशनी ने ये पीड़ा झेली होगी। किस तरह उसे तड़पा-तड़पा कर मारा गया होगा। उसके नाक व मुंह से खून बह रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Women Dowry death in Etawah
डेमो
मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
इटावा के थाना  क्षेत्र के गांव कुम्हावर में अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग पूरी न होने पर  नवविवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया । गांव वालों की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे।  उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले।  नाक मुंह से खून निकल रहा था।  घटना को अंजाम देने के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। 

रवींद्र सिंह की सूचना पर एसओ सैंफई महेशवीर सिंह मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे मे ंलेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में रवींद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष सैफई महेश वीर सिंह का कहना मामला दर्ज कर लिया गया है अभियुक्त को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोशनी का विवाह जसवंतनगर में सामूहिक विवाह समारोह में हुआ था। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जाने लगी।

-दहेज के लालच ने बना दिया पति काे हैवान,बेराहमी से पीटकर हत्या  
-बाइक न मिलने पर नव विवाहिता की पीट पीट कर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed