फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Female bank employee also swindled alongside Thai woman money extorted luring them into romantic trap

कानपुर: थाई युवती के साथ बैंक कर्मी महिला को भी ठगा, प्रेमजाल में फंसाकर ऐंठे थे रुपये, अब सामने आएंगे परिजन

Sat, 10 Oct 2026 01:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 10 Oct 2026 01:50 PM IST
सार

Kanpur News: थाई युवती अपर्सोन प्रकरण में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी इरफान और उसके साथी रेहान ने केवल थाई युवती को ही नहीं, बल्कि जाजमऊ स्थित एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाली महिला कर्मी को भी अपने प्रेमजाल में फंसाकर ठगा और ब्लैकमेल किया था।

विज्ञापन
Kanpur Female bank employee also swindled alongside Thai woman money extorted luring them into romantic trap
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में थाईलैंड की अपर्सोन के साथ ही इरफान और उसके साथी रेहान ने जाजमऊ स्थित बैंक में काम करने वाली युवती को भी ठगा। आखिरी में महिला बैंक कर्मी को अपना तबादला तक कराना पड़ा था। युवती आज भी चकेरी थाना क्षेत्र में ही रहती है। अपर्सोन और इरफान, रेहान का नाम चर्चा में आने के बाद अब युवती और उसके परिजन भी पुलिस के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

युवती के करीबियों ने बताया कि रेहान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और इरफान ने उसे ब्लैकमेल कर रुपये वसूले। दावा किया जा रहा है कि यदि पुलिस दोनों के मोबाइल चेक करे तो युवती का नाम और नंबर भी मिल जाएगा। बताया जाता है कि रेहान और इरफान दोनों इसी तरह लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे। अपर्सोन ने भी पुलिस को बताया था कि रुपये पाने के लिए इरफान अक्सर रेहान से ही फोन कराता था।

विज्ञापन
Trending Videos

रेहान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है पुलिस
रेहान फोन पर उसे धमकाते हुए कहता था कि इरफान तुम्हारा पति है और उसने मुझसे रुपये उधार लिए हैं। अब वह कह रहा है कि अपर्सोन रुपये देगी। इस तरह की धमकियों से डरकर अपर्सोन ने छोटी-छोटी रकम इरफान के नाम पर कई बार रेहान को भी दी है। अपर्सोन के अधिवक्ता के मुताबिक पुलिस रेहान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन

इरफान पर आरोपों की झड़ी लगाई थी
बता दें कि मंगलवार को थाईलैंड निवासी अपर्सोन कानपुर आई थी। आरोप लगाया था कि इरफान ने उसे धोखा देकर शादी की और उससे बिजनेस के नाम पर 60 लाख रुपये भी लिए थे। रुपये वापस मांगने पर धर्मांतरण का दबाव बनाया था। पुलिस ने इरफान और उसके पिता व साथी रेहान के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद गुरुवार को अपर्सोन के कलमबंद बयान हुए थे। इसमेें भी उसने इरफान पर आरोपों की झड़ी लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed