फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women behaved rudely with electricity department staff; Junior Engineer filed a formal complaint.

Kanpur News: बिजली कर्मियों से महिलाओं ने की अभद्रता, जेई ने दी तहरीर

Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Women behaved rudely with electricity department staff; Junior Engineer filed a formal complaint.
डेरापुर। थाना क्षेत्र के कुढ़ावल गांव में बुधवार को बिजली कर्मी बिल जमा कराने के लिए शिविर लगाने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने हंगामा किया, इस पर टीम लौट आई। इधर घटना का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक महिला लाठी ताने नजर आ रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं मामले में जेई ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र डेरापुर के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार को वह टीजीटू गंगा सागर, हर्ष यादव, सौरभ, मोहन, रामनरेश के साथ कुढ़ावल गांव में शिविर लगा कर बकायेदारों के बिल जमा करने व बिल जमा न करने वालों का अस्थाई रूप से कनेक्शन काटने का कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ कर्मचारियों के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

इस पर पूरी टीम एक स्थान पर एकत्र हो गई। वहां महिलाओं ने टीम का घेराव कर दोबारा अभद्रता की, साथ ही लाठी से पीटने का प्रयास किया। मामले को बढ़ता देख दोपहर 3:20 बजे के करीब उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने मामला शांत करवाया। इसके बाद टीम बिना कार्य किए ही वापस लौट आई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जेई की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed