फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women accused three men of gangrape in auriya

बंधक बनाकर महिला से किया गैंगरेप, जेवर,रुपये और लैपटाप छीनने का भी आरोप

Sun, 10 Dec 2017 06:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 Dec 2017 06:46 PM IST
सार

- नगदी, जेवर व लैपटाप भी छीन लेने का भी लगाया आरोप 
- शिकायत प्रकोष्ठ के निर्देश पर कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
Women accused three men of gangrape in auriya
डेमो पिक

विस्तार

घटना उत्तर प्रदेश के औरेया जिले की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर दस नवंबर को जबरदस्ती कार में ले जाकर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने बीस हजार रुपये, जेवर व लैपटाप भी छीन लिया। कोतवाली पुलिस वे रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन



पीड़िता ने शिकायती प्रकोष्ठ को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने बीते दस नवंबर को उसे धोखे से गाड़ी में बिठाकर कानपुर ले गए। कानपुर में इन लोगों ने उसे बंधक बनाकर कमरे में रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों ने उससे बीस हजार रुपये, लैपटाप व जेवर भी छीन लिए। किसी तरह वह उनके चंगुल से जान बचाकर भागकर आई। शिकायत प्रकोष्ठ ने तहरीर को कोतवाली पुलिस के पास भेजा।
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाली विष्णु गौतम ने बताया कि शिकायत प्रकोष्ठ के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी महिला कोतवाली नहीं आई है जिससे मामला स्पष्ट नहीं है। मामला संदिग्ध समझ में आ रहा है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed