फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Womans operation in nursing home, staff left the hall when her condition worsened, Death, police did not file

Kanpur: नर्सिंगहोम में महिला का ऑपरेशन, हालत बिगड़ने पर हैलट छोड़ आए कर्मचारी..मौत, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Sat, 09 Sep 2023 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Sep 2023 10:29 AM IST
सार

Kanpur News: डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि कुछ लोग मरीज को बेहोशी की हालत में गेट पर छोड़ गए थे। मरीज को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। काफी प्रयास के बाद भी बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Womans operation in nursing home, staff left the hall when her condition worsened, Death, police did not file
चांदनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर के नर्सिंगहोम में चांदनी (21) का सिजेरियन प्रसव हुआ। होश न आने पर कर्मचारी गुरुवार रात परिजनों को बिना बताए एंबुलेंस में लादकर हैलट छोड़कर भाग आए। वहां उसकी मौत हो गई। तीन घंटे बाद ढूंढते हुए परिजन हैलट पहुंचे, तो शव मिला।

विज्ञापन

चांदनी की सास शिवमंगल ने सीएमओ से शिकायत करने के बाद थाने में तहरीर दी, पर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय टरका दिया। सास ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम बैरी, शिवराजपुर निवासी मजदूर अमन की पत्नी चांदनी को आशा शिवकुमारी डिलीवरी के लिए कल्याणपुर के एक नर्सिंगहोम में तीन सितंबर को ले गई। 
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने चांदनी का ऑपरेशन कर दिया। स्वस्थ बच्चा हुआ, लेकिन चांदनी को दो दिन तक होश नहीं आया। उसे आईसीयू में रखा, पर देखने नहीं दिया। उनसे इलाज के नाम पर 70 हजार रुपये ले लिए। हालत में सुधार न होते देख छह सितंबर को बहू की छुट्टी करने को कहा, पर छुट्टी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी और निजी अस्पतालों में भटकते रहे परिजन
सात सितंबर की शाम को कल्याणपुर थाने जाकर पुलिस से गुहार लगाई, पर पुलिस ने अर्जी लेकर टरका दिया। रात नौ बजे अस्पताल वाले एंबुलेंस से बेहोश बहू को ले जाने लगे। पूछने पर कहा कि जांच के लिए ले जा रहे हैं। बाद में अस्पताल वालों ने उन्हें भी भगा दिया। रातभर बहू की तलाश में सरकारी और निजी अस्पतालों में भटकते रहे।

मरीज को मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया था
सुबह सात बजे हैलट इमरजेंसी पहुंचने पर बहू की लाश मिली। उधर, हैलट इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे वार्डबॉय शुभांकर ने बताया कि वह मरीज को स्ट्रेचर से इमरजेंसी में ले जाने लगा। तभी साथ आए लोग एम्बुलेंस सहित भाग गए। 1:15 बजे उसने इस मरीज को मेडिसिन विभाग में डॉ. बीपी प्रियदर्शी की यूनिट में भर्ती कराया था।

कंपाउंडर ही खुद को डॉक्टर बताकर करते थे इलाज
शिवमंगल ने बताया कि नर्सिंगहोम में कंपाउंडर ही खुद को डॉक्टर बताते हुए इलाज भी करते थे। तीन बार बाहर से डॉक्टर बुलाए तो उनके नाम पर भी एक-एक हजार रुपये लिए थे।

कुछ लोग मरीज को बेहोशी की हालत में गेट पर छोड़ गए थे। मरीज को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। काफी प्रयास के बाद भी बचाया नहीं जा सका।  -डॉ. बीपी प्रियदर्शी, मेडिसिन विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

मरीज की मौत की जानकारी हुई है। नौ तारीख को मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।  -डॉ. आलोक रंजन, सीएमओ

प्रसूता के शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -धनंजय कुमार पांडेय, कल्याणपुर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed