फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman's body found hanging; uproar ensues over murder allegations.

Kanpur News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप लगा हंगामा

Tue, 15 Sep 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging; uproar ensues over murder allegations.
कानपुर। अनवरगंज थाना क्षेत्र के डिप्टी पड़ाव में रुबीना (28) का रविवार देर शाम फंदे पर शव लटका मिला। लखनऊ निवासी मायके पक्ष ने पति और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। लखनऊ के ऐशबाग निवासी मो.जहीर ने बताया कि साल 2019 में रुबीना की शादी डिप्टी का पड़ाव निवासी तालिब से की थी। आरोप है कि तीन महीने पहले तालिब ने तीन बच्चों की मां से निकाह कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद घर में कलह शुरू हो गई। रुबीना ने कुछ समय पहले मायके जाने के लिए कहा तो तालिब ने मना कर दिया। रविवार देर शाम कॉल कर बताया कि रुबीना ने सुसाइड कर लिया है। महिला के गले में चोट के निशान मिले हैं। उन लोगों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। अनवरगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed