{"_id":"5bc21ce8bdec226998045d73","slug":"woman-with-her-four-children-burnt-into-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलह की ज्वाला में राख हुआ परिवार, 4 बच्चों संग मां ने लगाई थी आग, 'सुक्को' का आंगन देख रो पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह की ज्वाला में राख हुआ परिवार, 4 बच्चों संग मां ने लगाई थी आग, 'सुक्को' का आंगन देख रो पड़े लोग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में घरेलू कलह और नशेबाजी ने धर्मपाल के पूरे परिवार को खत्म कर दिया। परिवार के बचे एक मात्र चिराग प्रशांत की शनिवार तड़के चार बजे झांसी से ग्वालियर ले जाते समय मौत हो गई। धर्मपाल की पत्नी ने शुक्रवार को चार मासूम बच्चों समेत केरोसिन डाल खुद को आग के हवाले कर दिया था। सालभर के बेटे की मौके पर, जबकि सात साल की बेटी ने सीएचसी में और महिला व एक अन्य बेटी की झांसी मेडिकल कालेज में कल ही मौत हो गई थी।
राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगांव में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे धर्मपाल श्रीवास की पत्नी प्रेमवती उर्फ सुक्को (28) अपने चार बच्चों सपना (7), प्रशांत (5), स्नेहा (3) और दिव्यांशु (1) के साथ आग लगा ली थी। जिस वक्त सुक्को ने घटना को अंजाम दिया, उस समय धर्मपाल जानवरों को लेकर खेतों पर गया था।

प्रशांत ने शनिवार को दम तोड़ दिया
प्रेमवती, सपना, स्नेहा और दिव्यांशु की कल ही मौत हो गई थी, जबकि प्रशांत ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पांच लोगों की मौत के गम में गांव में शनिवार को चूल्हे नहीं जले। गांव के लोग इस घटना के पीछे घरेलू कलह बता रहे हैं। उधर, एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों को हर संभव मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।
आपको बता दें कि अमगांव निवासी धर्मपाल श्रीवास की दो बीघा खेती है। इस खेती के सहारे ही वो पत्नी प्रेमवती उर्फ सुक्को (28) व चार बच्चों सपना (7), प्रशांत (5), स्नेहा (3) और दिव्यांशु (1) का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार को धर्मपाल जानवरों को लेकर खेत पर गया था। पत्नी व बच्चे घर पर थे। इसी बीच दोपहर में 2.30 बजे के करीब उसकी पत्नी प्रेमवती ने चारों बच्चों के हाथ पैर बांधकर उनके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया था।