फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman was brutally murdered with an ax in Hamirpur

यूपी: हमीरपुर में महिला की कुल्हाड़ी से काट कर बेरहमी से हत्या, शव देख घर में मच गया कोहराम

Fri, 17 Jul 2020 01:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Jul 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
woman was brutally murdered with an ax in Hamirpur
हमीरपुर में महिला की हत्या - फोटो : amar ujala
हमीरपुर राठ के मझगवां थाने के कोठा गांव में गुरुवार रात एक वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। महिला के गले में पड़ी सोने की जंजीर गायब है। कोठा गांव निवासी राममूर्ति (63) पत्नी स्व.मनमोहन गांव के मकान में अकेली रहती थी।
विज्ञापन


उसका पुत्र बृजेश राठ कस्बे के गुलाब नगर में रहकर ठेकेदारी करता है। बेटी गुड़िया की शादी 15 वर्ष सिजौरा में कर चुकी है। महिला गांव में रहकर खेती किसानी का काम कराती थी। उसने यहां पिछले सात साल से विनोद खेती बाड़ी की देखभाल करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह महिला के यहां आया तो वह घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ी थी। तभी उसनेे पड़ोसियों व उसके पुत्र को सूचना देने के साथ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने क्षतविक्षत शव कब्जे में ले लिया है। डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मझगवां रामजीत सिंह गौड़ ने कहा कि महिला अपने घर में अकेली थी। धारदार हथियार से हाथ, गर्दन व कान में गहरी चोंट कर हत्या की गई है। एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि अभी मामले जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों की आशंका पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed