{"_id":"5e91f7338ebc3e76a8210126","slug":"woman-walking-eight-kilometers-for-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: आठ किमी पैदल चल सिलिंडर लेने पहुंची महिला, एजेंसी स्टाॅफ ने भगाया, लकड़ी में बना रही खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: आठ किमी पैदल चल सिलिंडर लेने पहुंची महिला, एजेंसी स्टाॅफ ने भगाया, लकड़ी में बना रही खाना
Sat, 11 Apr 2020 10:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर लेने पहुंची महिला को एजेंसी वालों ने भगाया तो निकल आए आंसू
- फोटो : amar ujala
कानपुर के मसवानपुर में रहने वाली रीता के घर में चार दिन पहले सिलिंडर खत्म हो गया। लॉकडाउन में कोई सवारी न मिलने की वजह से मजबूरी में शनिवार को वह अपने घर से चार किलोमीटर पैदल चलकर लखनपुर में गुरुदेव चौराहे के पास स्थित गैस एजेंसी पहुंची।
वहां उन्होंने 31 मार्च को बुक कराए सिलिंडर के बारे में जैसे ही पूछा तो स्टाफ ने डपटकर भगा दिया। उनके मुताबिक एजेंसी से जब सिलिंडर की डिलीवरी के लिए संपर्क किया तो वहां बैठी मैडम ने डांट दिया। कहा जाओ, जब नंबर आएगा तब सिलिंडर घर पहुंच जाएगा।
फालतू में परेशान करने मत आया करो। महिला के मुताबिक घर पर सिलिंडर खत्म होने के कारण वह किसी तरह कागज और लकड़ियों से खाना बना रहीं हैं। परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।