कानपुर: दोस्तों संग होटल में रुकी थी महिला, डेटिंग एप से संपर्क कर धर्मांतरण का आरोप, पति का हंगामा
Kanpur News: हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया पूछताछ में पता चला कि महिला चार साल से पति से अलग रह रही है। महिला ने नौकरी के सिलसिले में मीटिंग के लिए घंटाघर स्थित होटल में आगरा निवासी युवकों से मिलने की बात बताई है।
विस्तार
कानपुर में घंटाघर स्थित होटल में दूसरे समुदाय के युवकों संग पत्नी के रुके होने की सूचना पर पहुंचे पति ने बजरंजदल कार्यकर्ताओं संग पहुंकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आरोपी डेटिंग एप के माध्यम से युवक की पत्नी के संपर्क में थे और उस पर धर्मांतरण का दबाव बना रहे थे।
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बर्रा निवासी युवक के अनुसार शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी घर में बच्चे को पीटकर गहने और नकदी लेकर निकली थी। पता चला कि पत्नी घंटाघर स्थित होटल में दूसरे समुदाय के दो युवकों संग रुकी हुई है। इस पर युवक ने बजरंगदल के संयजोक कृष्णा तिवारी को सूचना दी।
कुछ ही देर में वह होटल पहुंचे और युवक को पत्नी से मिलाने की बात कही। आरोप है कि होटल संचालक ने युवकों और युवती को छुपा दिया। होटल के रजिस्टर में भी युवकों और युवती की एंट्री नहीं थी। इस पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कृष्णा तिवारी ने बताया कि युवक महिला का धर्मांतरण कराना चाहते थे।
महिला ने नौकरी के सिलसिले में मीटिंग की बात कही
हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया पूछताछ में पता चला कि महिला चार साल से पति से अलग रह रही है। महिला ने नौकरी के सिलसिले में मीटिंग के लिए घंटाघर स्थित होटल में आगरा निवासी युवकों से मिलने की बात बताई है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।