{"_id":"63c2d7598b0671371f407489","slug":"woman-sold-house-from-fake-registry-in-kanpur-report-against-four-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: महिला ने फर्जी रजिस्ट्री से बेचा मकान, पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: महिला ने फर्जी रजिस्ट्री से बेचा मकान, पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 14 Jan 2023 09:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:55 PM IST
सार
बाबुपुरवा थाना क्षेत्र में फर्जी रजिस्ट्री से मकान बेचने का मामला सामने आया है। यहां किराये पर रहने वाली एक महिला ने मकान को अपना बताकर बेच डाला। पीड़ित ने महिला, प्रॉपर्टी डीलर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में बाबूपुरवा की एक महिला ने प्रॉपर्टी डीलर की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवाकर उस मकान को ही 16 लाख रुपये में बेच डाला, जिसमें वह किराये पर रहती थी। मकान मालिक जब पहुंचा, तो पीड़ित को ठगी का पता चला। उसने चार लोगों के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बाबूपुरवा लेबर कॉलोनी निवासी मोहम्मद सईद आर्डनेंस पैराशूट फैक्टरी से सेवानिवृत्त हैं। सईद के मुताबिक 2020 में उसने इलाके के प्रापर्टी डीलर आफताब अहमद से मिलकर मकान खरीदने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बताया कि बर्रा दो निवासी दोस्त संजय वर्मा की बहन सुनीता का मक्खन लाल का हाता बाबूपुरवा में मकान बिकाऊ है।
विज्ञापन
महिला ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर मकान खुद का होने का दावा किया। मकान खरीदने के नाम पर सईद ने सुनीता को 16 लाख रुपये दे दिए। नवंबर 2020 में सुनीता ने सईद के पक्ष में मकान का बैनामा कर दिया। दो माह बाद मकान में राकेश अग्रवाल पहुंचे और उन्होंने बताया कि यह मकान उनका है।
विज्ञापन
सुनीता को किराये पर दिया था। इसके बाद सुनीता व आफताब से मिलकर पैसा वापस मांगा तो दो साल से टहला रहे हैं। मोहम्मद सईद ने आफताब, उसके भाई एहसान, सुनीता व संजय पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।