फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman slips and falls into Yamuna river, rescued by divers

Kanpur News: पैर फिसलने से यमुना नदी में गिरी महिला, गोताखोरों ने बचाया

Mon, 29 Sep 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman slips and falls into Yamuna river, rescued by divers
जसवंतनगर। इटावा-आगरा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पुल पर सोमवार सुबह ग्राम कटारी निवासी एक महिला का पैर फिसल गया। वह तेज बहाव के साथ यमुना नदी में गिर पड़ीं और आगरा जिले की सीमा चित्रहाट थाना क्षेत्र की तरफ बह कर जाने लगीं। राहगीरों ने इसकी सूचना चित्रहाट पुलिस को दी। थाना चित्रहाट प्रभारी रुद्रप्रताप सिंह मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर मोहर सिंह, उमेश, विशाल व जन्मे ने महिला को तलाशना शुरू किया। करीब चार किलोमीटर दूर खिलावली के पास प्रेमवती (55) पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम कटारी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। महिला के सुरक्षित बाहर आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस व गोताखोरों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed