फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman slapped BDO, reached Samadhan Diwas with complaint, police detained

UP: महिला ने बीडीओ को जड़ा थप्पड़, समाधान दिवस में पहुंची थी शिकायत लेकर, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 02 Sep 2023 06:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Sep 2023 06:21 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि बीडीओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और थप्पड़ मारने की तहरीर दी है। महिला से पूछताछ और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Woman slapped BDO, reached Samadhan Diwas with complaint, police detained
महिला ने बीडीओ को थप्पड़ मारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, यहां ससुर का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने की शिकायत लेकर एक महिला पहुंची थी। इस दौरान बीडीओ के गुमराह करने पर महिला अपना आपा खो बैठी। उसने अफसरों के सामने ही बीडीओ को थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा। बीडीओ ने सरकारी कार्य में बाधा की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। सिथरा बुर्जुग निवासी मनीषा के ससुर की मौत को करीब एक साल हो चुका है। इसके बाद भी मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनाए जाने पर वह कई बार शिकायत कर चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को भोगनीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में वह शिकायत लेकर पहुंची थी। एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मनीषा ने बताया कि बीडीओ, मलासा काम नहीं कर रहे हैं। इस पर एडीएम जेपी गुप्ता ने बीडीओ से जानकारी ली। बीडीओ मलासा शिवगोविंद गुप्ता ने बताया कि सचिव को जांच दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भड़की महिला ने बीडीओ को थप्पड़ जड़ दिया
सचिव ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की बात कही है। तर्क दिया कि महिला के ससुर की मौत दोहरापुर गांव में हुई थी। जबकि महिला सिथरा बुजुर्ग गांव का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का प्रार्थना पत्र दे रही है। इस पर भड़की महिला ने बीडीओ की बात गलत बताते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

पूछताछ और तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
दिवस में बीडीओ को थप्पड़ मारने पर अफसर सन्न रह गए। पुलिस ने आरोपी महिला को कोतवाली भेजा है। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि बीडीओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और थप्पड़ मारने की तहरीर दी है। महिला से पूछताछ और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed