{"_id":"26872b079238aa7ebd9a1c0bbceed925","slug":"woman-s-body-had-put-on-road-and-jammed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव रख लगाया जाम, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव रख लगाया जाम, हंगामा
अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 25 Aug 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा के गुंजन विहार निवासी रुचि की मौत से नाराज मायके वालों ने कर्रही रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। ये लोग महिला के पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने परिजनों को समझाने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इधर जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब सवा घंटे तक राहगीर परेशान रहे। उग्र भीड़ ने राहगीरों से भी अभद्रता की। सीओ गोविंदनगर ने परिजनों से तहरीर देने की बात कही, तब जाकर परिजन शव लेकर रोड से हटे।
मालूम हो कि रविवार को गुंजन विहार निवासी आटो चालक दिनेश की पत्नी रुचि (32) ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। नजदीक में रहने वाले मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस से रुचि का शव लेकर परिजन सीधे कर्रही टेंपो स्टैंड पहुंचे और जाम लगा दिया। रुचि के भाई रवि गुप्ता के मुताबिक थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन न तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी और न उसे गिरफ्तारी किया।
सीओ का कहना है कि यदि परिजनों को दिनेश पर शक था तो रविवार को तहरीर दे सकते थे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड आया है, फिर भी परिजन जो तहरीर देंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।